निर्देशक अमित शर्मा कोरोना से संक्रमित, अजय देवगन की ‘मैदान’ की शूटिंग में फिर से देरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में जिस तरह से फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके बाद सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं। खासकर महाराष्ट्र में हर दिन कोरोना केस की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारे हाल फिलहाल में कोविड 19 से संक्रमित पाए गए हैं। आमिर खान, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, सतीश कौशिक और संजय लीला भंसाली का टेस्ट पॉजिटिव निकला है। इसी कड़ी में अब अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान के निर्देशक अमित रविंद्रनाथ शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमित के कोरोना संक्रमित होने की वजह से फिल्म मैदान की शूटिंग फिर से टाल दी गई है। वह अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि वह अप्रैल के पहले हफ्ते से शूटिंग करेंगे। अभी वह अपने घर पर क्वारंटीन हैं। अमित शर्मा को कोरोना होने की वजह से फिल्म की शूटिंग में दो हफ्ते की देरी हो गई है। फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे कई बार टालना पड़ा।
बायोपिक फिल्म है 'मैदान'
फिल्म मैदान में अजय देवगन के साथ प्रियमणि और गजराज राव मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म वर्ष 1950 से 1963 तक भारतीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में अब्दुल रहीम का किरदार खुद अजय देवगन निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला मिलकर कर रहे हैं।