निर्देशक व अभिनेता निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सिनेमा के मशहूर निर्माता- निर्देशक और अभिनेता निशिकांत कामत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। कामत को यकृत संबंधी बीमारी थी जिसके बाद उन्हें 31 जुलाई को हैदराबाद के गाचीबाउली के एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निशिकांत की मौत की पुष्टि अस्पताल ने की है। AIG अस्पताल की ओर से बयान भी जारी किया गया है, 'निर्देशक निशिकांत कामत का आज 16:24 बजे पर निधन हो गया। वह पिछले दो वर्षों से लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे।'
बता दें कि इससे पहले अस्पताल ने 12 अगस्त को एक बयान में कहा था, 'कामत को पीलिया और पेट संबंधी शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें यकृत संबंधी बीमारी होने की पुष्टि हुई।' अस्पताल ने कहा था कि उनकी हालत 'गंभीर लेकिन स्थिर' है। निशिकांत कामत की हालत बीते कुछ समय से काफी गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
Director #NishikantKamat passed away at 1624 hours today. He was suffering from Liver Cirrhosis for the past two years: AIG Hospitals, Hyderabad https://t.co/86NL4bEJR4
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) August 17, 2020
निशिकांत कामत ने निर्देशक के तौर पर लंबे समय तक काम किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। निशिकांत कामत ने साल 2005 में मराठी फिल्म डोंबिवली फास्ट से अपने करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही फिल्म से उन्हें काफी नाम कमाया। फिल्म डोंबिवली फास्ट मराठी सिनेमा की शानदार फिल्म साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई मराठी फिल्मों और बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया था। निशिकांत के निधन पर अजय देवगन ने शोक जाहिर किया है।
My equation with Nishikant was not just about Drishyam, a film which he directed with Tabu and me. It was an association that I cherished. He was bright; ever-smiling. He has gone too soon.
RIP Nishikant 🙏
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 17, 2020
निशिकांत कामत ने दृश्यम, मदारी और मुंबई मेरी जान सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। निशिकांत कामत एक निर्देशक के अलावा शानदार कलाकार भी थे। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में निगेटिन किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा निशिकांत कामत ने डैडी, जुली 2 और भावेश जोशी में भी अभिनय किया था।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: आध्यात्मिक गुरु का खुलासा, दिवंगत अभिनेता का इलाज करवाने के लिए रिया ने किया था संपर्क