फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim new song Jiye Toh Jiye Kaise 2 point 0 release

Jiye Toh Jiye Kaise 2.0: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, दिखी दोनों की दमदार केमिस्ट्री

Thu, 13 Jan 2022 10:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 13 Jan 2022 10:54 PM IST
सार

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का नया म्यूजिक वीडियो जिए तो जिए कैसे 2.0 रिलीज हो गया है। इस गाने में दीपिका और शोएब की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim new song Jiye Toh Jiye Kaise 2 point 0 release
जिए तो जिए कैसे 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री को पावर कपल हैं, जिन्हें साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में पहली बार साथ नजर आए थे और इसके बाद दोनों ने म्यूजिक वीडियोज के जरिए फैंस का दिल जीता। वहीं, अब दीपिका और शोएब का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है, जिसका टाइटल ‘जिए तो जिए कैसे 2.0’ है। इस म्यूजिक वीडियो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं क्योंकि इस वीडियो में दीपिका और शोएब की केमिस्ट्री देखते बन रही है।

विज्ञापन

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim new song Jiye Toh Jiye Kaise 2 point 0 release
जिए तो जिए कैसे 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'साजन' में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर ‘जिये तो जिये कैसे’ गाना फिल्माया गया था और अब इस गाने को स्टेबिन बेन ने रीप्राइस किया है। इस गाने में एक कपल की इमोशनल कहानी दिखाई गई है और वो कपल दीपिका और शोएब होते हैं। गाने में दीपिका का एक्सीडेंट हो जाता है और ये चीज देखकर शोएब गम में डूब जाते हैं। इस दौरान उन्हें वो सारे प्यार भरे पल याद आते हैं, जो उन्होंने दीपिका के साथ बिताए थे। गाने की कहानी को फ्लैशबैक में दिखाया जाता है। हालांकि, आखिर में शोएब और दीपिका एक हो जाते हैं। अस्पताल में दोनों का प्रपोजल होता है। इन सीन्स को देकर हर किसी को अपने पार्टनर की याद जरूर आई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim new song Jiye Toh Jiye Kaise 2 point 0 release
जिए तो जिए कैसे 2.0 - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का ये गाना महज कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर छा गया है। यू-ट्यूब पर इस गाने को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने में शोएब की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim new song Jiye Toh Jiye Kaise 2 point 0 release
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram/shoaib2087

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी फैंस को देते रहते हैं। दीपिका अक्सर इंस्टग्राम पर लाइव आकर फैंस संग बातें भी करती हैं। दीपिका आखिरी बार ‘ससुराल सिमर का 2’ में नजर आई थीं। इस सीरियल में वह कुछ ही एपिसोड में दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed