फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Phadnis passed away at age of 57 co star Dayanand Shetty confirms CID fame was on ventilator

Dinesh Phadnis Death: सीआईडी फेम दिनेश फडनिस का निधन, सह-कलाकार दयानंद शेट्टी ने की पुष्टि

Tue, 05 Dec 2023 10:33 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 05 Dec 2023 10:33 AM IST
सार

लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का कल रात चार दिसंबर को निधन हो गया।

विज्ञापन
Dinesh Phadnis passed away at age of 57 co star Dayanand Shetty confirms CID fame was on ventilator
दिनेश फडनिस - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकप्रिय क्राइम शो सीआईडी में फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाने वाले दिनेश फडनिस का कल रात चार दिसंबर को निधन हो गया। जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। 
विज्ञापन


अभिनेता का अंतिम संस्कार
अभिनेता का अंतिम संस्कार आज यानी पांच दिसंबर को होगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार अब दौलत नगर श्मशान, बोरीवली पूर्व में किया जाएगा। सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो 'सीआईडी' की पूरी स्टार कास्ट इस समय उनके आवास पर है। वे परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश की हालत गंभीर थी और वे अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। वे लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसे दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर पेश की मिसाल! पिता की बीमारी से परेशान बेटे की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, वायरल हुआ नोट 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से अस्पताल में भर्ती थे अभिनेता
दिनेश को दिल का दौरा पड़ने की खबर को खारिज करते हुए दयानंद शेट्टी ने कहा था, “दिनेश फडनिस अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा है। यह एक अलग इलाज है और मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।” बता दें कि दयानंद शेट्टी ने शो में सीनियर इंस्पेक्टर दया की भूमिका निभाई थी। वहीं, अब सह-कलाकार की मौत से दयानंद भी टूट चुके हैं।
Auron Mein Kahan Dum Tha: 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट का हुआ एलान', फिर धमाल मचाते नजर आएंगे अजय-तब्बू

कई शोज का हिस्सा रहे अभिनेता
दिनेश लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो सीआईडी का हिस्सा थे, जो पहली बार 1998 में प्रसारित हुआ और सोनी टीवी पर बीस साल तक चला। उन्होंने लोकप्रिय सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी उपस्थिति दर्ज कराई और 'सुपर 30' और 'सरफरोश' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाई थी। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। अब फैंस उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
Rakhi Sawant: राखी ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, अदालत से की मानहानि केस को रद्द करने की मांग
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed