फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dinesh Lal Yadav NIRAHUA and Aamrapali Dubey film NIRAHUA HINDUSTANI 3 TRAILER has been viral

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का ट्रेलर हुआ वायरल

Sun, 14 Oct 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav NIRAHUA and Aamrapali Dubey film NIRAHUA HINDUSTANI 3 TRAILER has been viral
भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म में से एक 'निरहुआ हिंदुस्तानी' का तीसरा सीक्वल लंबे समय से चर्चा में है। इसके तीसरे सीक्वल का नाम 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और खूबसूरत अदाकारा शुभी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। बीते शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। 
विज्ञापन


अब तक 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के ट्रेलर को यूट्यूब पर 32 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में दिनेश लाल यादव का किरदार काफी मजेदार है। वह गांव से मुबंई शहर कमाने पहुंचते हैं, जहां उन्हें शहरी लड़की से प्यार हो जाता है और फिर कहानी में कई ट्विस्ट दिखाई देंगे। खास बात यह है कि 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में आम्रपाली दुबे एक मराठी महिला का किरदार कर रही है। उनका यह किरदार अब तक सभी भोजपुरी फिल्मों से काफी लग है। फिल्म के गाने भी बेहतर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

निरहुआ हिंदुस्तानी' ने धीमी पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गति दी

Dinesh Lal Yadav NIRAHUA and Aamrapali Dubey film NIRAHUA HINDUSTANI 3 TRAILER has been viral
बताया जाता है कि 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के पहले भाग यानी 'निरहुआ हिंदुस्तानी' ने धीमी पड़ी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को गति दी थी। इस फिल्म के दोनों भाग में दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में रहे हैं। 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के साथ खास बात यह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में यह ऐसी पहली फिल्म होगी जिसका तीसरा स्क्विल बन रहा है। इससे पहले किसी भी भोजपुरी फिल्म का अब तक तीसरा स्क्विल नहीं बना है। 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर है और निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed