फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dilip kumar was admitted to mumbais lilavati hospital

दिलीप कुमार की हालत गंभीर, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती

Wed, 07 Dec 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
dilip kumar was admitted to mumbais lilavati hospital

हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार रहे एक्टर दिलीप कुमार की हालत अचानक बिगड़ गई है। इसके कारण उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके दाहिने पैर में दर्द और सूजन की शिकायत है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी कई बार उनकी हालत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो और उनका पूरा परिवार उनके साथ है। सायरा का कहना है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाना ही था। लेकिन पैर में सूजन के चलते डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। 

विज्ञापन

दिलीप कुमार की हालत गंभीर, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

dilip kumar was admitted to mumbais lilavati hospital

डॉक्टर का कहना है कि दिलीप कुमार को सर्दी और खांसी की भी शिकायत है। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है। बता दें कि 11 दिसंबर को दिलीप कुमार का जन्मदिन है। इस बार वो 95 साल के हो जाएंगे। सभी कामना कर रहे हैं कि दिलीप जल्दी ठीक हो जाएं।

पूरा परिवार उन्हें 11 दिसंबर से पहले घर लाना चाहता है ताकि उनका जन्मदिन मनाया जा सके। दिलीप कुमार को साल 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने भारतीय सिनेमा के लिए करीब छह दशक तक काम किया है। 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'किला' उनकी आखिरी मूवी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed