सोशल मीडिया: बंद होगा दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट, सायरा बानो ने दी सहमति
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद होगा। उनकी पत्नी सायरा बानो की सहमति के बाद दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद किया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद होगा। उनकी पत्नी सायरा बानो की सहमति के बाद दिलीप कुमार का ट्विटर अकाउंट बंद किया जाएगा। इस बात की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने दी है। उन्होंने बुधवार को दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए इस बात की सूचना दी।
After much discussion and deliberation and with the consent of Saira Banu ji, I hv decided to close this twitter account of beloved Dilip Kumar Saab. Thank you for your continuous love and support.
विज्ञापन
-Faisal Farooqui pic.twitter.com/NAabHe1DZu— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) September 15, 2021
फैसल फारूकी ने लिखा कि बहुत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद और सायरा बानो की सहमति से मैंने प्रिय दिलीप कुमार साहब के इस ट्विटर अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने यूजर्स के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार के निधन के महीनों बाद अब उनका ट्विटर अकाउंट बंद होने जा रहा है। अभी तक यह अकाउंट एक्टिवेट था। फैसल फारूकी और सायरा बानो दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते थे। इसके जरिए ही दिलीप कुमार के हेल्थ का अपडेट दिया जाता था। दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर 619.6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यह पेज नवंबर 2011 में बनाया गया था।
आपको बता दें कि लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार का निधन हो गया था। उन्हें कई महीनों से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर उन्होंने आखिरी सांस ली। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की आखिरी सांस तक उनका खास ख्याल रखा।
दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।