फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar memorabilia sell big at Osian's auction

लाखों में बिकीं दिलीप कुमार की यादों से जुड़ी ये कीमती चीजें

Mon, 26 Jun 2017 06:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 26 Jun 2017 06:04 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar memorabilia sell big at Osian's auction

सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ी यादगार वस्तुओं की मुंबई में नीलामी की गई। दिलीप कुमार की यादगार वस्तुओं में उनके वाटरकलर, मिक्स मीडिया, चित्र और मुगल-ए-आजम फिल्म की शोकेड कलाकृतियां संग्रहकर्ताओं की पहली पसंद रहीं।

विज्ञापन


ओसियान की ‘द् ग्रेटेस्ट इंडियन शो ऑन अर्थ 2 - विंटेज फिल्म मेमोरेबीलियो, पब्लिसिटी मैटीरियल्स एंड आर्ट ऑक्शन’ नामक नीलामी में यह वस्तुएं लाखों में बिकीं। नीलामी कार्यक्रम 22 जून को आयोजित किया गया था।
विज्ञापन


दिलीप कुमार के वाटरकलर, मिक्स मीडिया और उनकी फिल्म ‘राम और श्याम’ की शोकेड कलाकृतियां 3.36 लाख रुपये में नीलाम हुईं। वहीं ‘क्रांति’ फिल्म की 12-शीटर टीजर 3 लाख और महबूब खान की ‘अंदाज’ फिल्म का होर्डिंग जिसमें दिलीप कुमार के साथ राज कपूर और नर्गिस का चित्र भी है 1.20 लाख रुपये में बिका। इसके अलावा दिलीप की मेला की मिक्स मीडिया कोलाज आर्टवर्क 48 हजार रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कई अन्य फिल्मों से जुड़ी यादगार वस्तुओं में ‘आन’ की चार तस्वीरें का सेट 52,800 रुपये, ‘सिकंदर’ की फोटोग्राफ्स 78 हजार, कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों के छह शीट पोस्टर 54,400, ‘बॉबी’ की गोल्डन जुब्ली ट्रॉफी 74,400 रुपये में बिकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed