फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip kumar condition is stable do not believe in whatsapp forward

राहत: 'व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें', दिलीप कुमार की तबीयत स्थिर

Sun, 06 Jun 2021 10:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 06 Jun 2021 10:07 PM IST
सार

  • दिलीप कुमार की हालत स्थिर
  • 2-3 दिनों में अस्पताल से घर आ जाएंगे दिलीप कुमार
  • सांस में तकलीफ के चलते अस्पताल में हुए भर्ती

विज्ञापन
Dilip kumar condition is stable do not believe in whatsapp forward
दिलीप कुमार - फोटो : Twitter

विस्तार

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को आज (6 जून) सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं डॉक्टर ने बताया कि उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन (Bilateral Pleural effusion) की समस्या हुई है। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि अभिनेता को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं। ऐसे में दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। ट्वीट में लिखा गया, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी'।

विज्ञापन


 
विज्ञापन


बता दें कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सायरा बानो ने लोगों से अपील की है कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।' वहीं फैंस भी अपने अभिनेता के लिए दुआ कर रहे हैं और उन दुआओं में असर भी दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed