फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar and Raj Kapoor Ancestral Houses will converted into Museum, Pakistan Released 2.30 Crore rupees

पाकिस्तान: दिलीप कुमार और राज कपूर का पुश्तैनी मकान म्यूजियम में होगा तब्दील, 2.30 करोड़ रुपये जारी

Fri, 21 May 2021 04:58 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 21 May 2021 04:58 PM IST
सार

लंबे समय से चल रही जद्दोजहद के बाद अब पाकिस्तान में बालीवुड के दिग्गज अभिनेता राजकपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घरों को संरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया है। इन दोनों इमारतों की खरीद के लिए सरकार ने 2.30 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Dilip Kumar and Raj Kapoor Ancestral Houses will converted into Museum, Pakistan Released 2.30 Crore rupees
राज कपूर, दिलीप कुमार और उनका पुश्तैनी मकान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा सूबे की सरकार ने बॉलीवुड के महान अभिनेता राजकपूर और दिलीप कुमार की पेशावर में मौजूद पुश्तैनी हवेलियों को खरीद उन्हें संग्रहालय में तब्दील करने के लिए 2.30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह राशि पुरातत्व विभाग ने पेशावर के उपायुक्त को सौंपी है। यह कदम दोनों हवेलियों के मौजूदा मालिकों को खरीद के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के बाद उठाया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व निदेशक अब्दुस समद ने कहा कि सरकार दोनों घरों का कब्जा लेगी और ढांचे को उनके पुराने स्वरूप में बहाल करने का कार्य शुरू करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार दोनों इमारतों को संरक्षित करेगी ताकि लोग फिल्म उद्योग में दिलीप कुमार और राज कपूर के योगदान के बारे में जान सकें। खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने 6.25 मरला में निर्मित राजकपूर के घर और चार मरला में बने दिलीप कुमार के घर के लिए क्रमश: 1.50 करोड़ रुपये और 80 लाख रुपये कीमत तय की है। बता दें कि मरला भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में जमीन की पैमाइश का पुराना पैमाना है और एक मरला 272.25 वर्ग फुट के बराबर होता है।
विज्ञापन


कपूर की हवेली के मौजूदा मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये देने की मांग की है जबकि दिलीप के घर के मौजूदा मालिक गुल रहमान मोहम्मद ने कहा कि सरकार को बाजार की कीमत 3.50 करोड़ रुपये में यह मकान खरीदना चाहिए। गौरतलब है कि राजकपूर का पैतृक निवास पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है जिसका निर्माण उनके दादा दीवान बश्वेश्वरनाथ कपूर ने वर्ष 1918 से 1922 के बीच कराया था। दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान भी इसी इलाके में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed