चिंताजनक: डॉक्टर ने बताया दिलीप कुमार को हुई है ये बीमारी, अब ऐसी है स्थिति
- दिलीप कुमार को हुई है बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन की समस्या
- अभिनेता को कुछ दिनों से सांस लेने में हो रही थी दिक्कत।
- ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं दिलीप कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में आज सुबह भर्ती किया गया है। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर पारकर ने बताया कि उन्हें बाईलेटरल प्ल्यूरेल इफ्यूजन (Bilateral Pleural effusion) की समस्या हुई है। दिलीप कुमार को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, हालांकि वो स्थिर हैं।
#UPDATE | Veteran actor Dilip Kumar has been diagnosed with bilateral pleural effusion and kept on oxygen support in ICU ward. His condition is stable: Dr Jalil Parkar, the pulmonologist treating the actor at Mumbai's PD Hinduja Hospital pic.twitter.com/CNWWfOYxiZ
— ANI (@ANI) June 6, 2021विज्ञापन
बता दें कि दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सायरा बानो ने लोगों से अपील की है कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।
"Dilip Sahab has been admitted to non-Covid PD Hinduja Hospital Khar for routine tests and investigations. He’s had episodes of breathlessness," reads a tweet from the veteran actor's official Twitter handle pic.twitter.com/vxZOXP7hUa
— ANI (@ANI) June 6, 2021
बता दें, पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि, टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
सायरा बानो दिलीप कुमार का खास ख्याल रखती हैं। इसके साथ ही दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनकी पत्नी ट्वीट कर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिलीप कुमार ने कोरोना महामारी को देखते हुए सभी से अपना ख्याल रखने की अपील की थी। ट्वीट में लिखा था, 'सभी लोग सुरक्षित रहिए।'
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।