फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Joshi On Working With Rakesh Bedi In Hum Sab Ek Hain Before Dhurandhar

दिलीप जोशी ने की राकेश बेदी की जमकर तारीफ, 1998 में साथ किया था काम; पुराने दिनों को किया याद

Sat, 02 May 2026 12:10 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 02 May 2026 12:10 PM IST
सार

Dilip Joshi on Rakesh Bedi: एक्टर राकेश बेदी को इन दिनों 'धुरंधर' फिल्म के लिए खूब तारीफें मिल रही है। अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो फेम दिलीप जोशी ने भी उनको लेकर बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Dilip Joshi On Working With Rakesh Bedi In Hum Sab Ek Hain Before Dhurandhar
राकेश बेदी और दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ फिल्म के बाद राकेश बेदी को काफी तारीफें मिल रही हैं। एक्टर फिल्म के बाद से ही चर्चाओं में हैं। इस बीच ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो फेम दिलीप जोशी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। दोनों एक्टर्स 1998 में कॉमेडी शो ‘हम सब एक हैं’ में साथ काम कर चुके हैं। जानिए दिलीप ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन

इतना बड़ा नहीं हूं कि उनके बारे में कुछ कह सकूं
दिलीप जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए अपने दोस्त राकेश बेदी की सफलता पर खुशी जताई। राकेश, आदित्य धर की फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ में ‘जमील जमाली’ के किरदार के लिए काफी सराहना बटोर रहे हैं। दिलीप ने कहा, ‘आज पूरी दुनिया उनके काम की तारीफ कर रही है, और मैं इतना बड़ा नहीं हूं कि राकेश जी के बारे में कुछ कह सकूं।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘वह बहुत सीनियर एक्टर हैं और काफी समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Dilip Joshi On Working With Rakesh Bedi In Hum Sab Ek Hain Before Dhurandhar
राकेश बेदी - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप ने पुराने दिनों को किया याद
दिलीप ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने राकेश बेदी के साथ 1998 के सिचुएशनल कॉमेडी शो ‘हम सब एक हैं’ में काम किया था, जो एक जॉइंट फैमिली और राष्ट्रीय एकता की कहानी पर आधारित था।

उन्होंने शो की यादों को शेयर करते हुए कहा, ‘जब हम ‘हम सब एक हैं’ कर रहे थे, तब भी राकेश जी बहुत बड़े स्टार थे, लेकिन वह बहुत ही विनम्र थे। 1998 में जब हमने साथ काम किया, तो उन्होंने कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े कलाकार हैं। उस समय हम सभी नए थे और हमने एक टीम की तरह काम किया।’

ये भी पढ़ें- ‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी को मिला न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026, सिंगर हरिहरन सम्मानित; कलाकारों ने जताया आभार

एक्टर्स का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो दिलीप जोशी पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस शो को 17 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इसके बावजूद शो ने लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई हुई है। वहीं राकेश बेदी हाल ही में ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली के किरदार में नजर आए थे, जिसके लिए उन्हें काफी सराहना मिली। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed