फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dil Raju Accidentally Leaks Vijay Deverakonda New Film VD 15 Title Rowdy Janardhana releasing in mid 2026

VD 15: दिल राजू ने गलती से उठाया 'वीडी 15' के शीर्षक से पर्दा, विजय की फिल्म की रिलीज डेट का भी किया खुलासा

Wed, 05 Mar 2025 04:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

दिल राजू निर्देशक रवि किरण कोला के साथ विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए उन्होंने इसके शीर्षक का ही खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Dil Raju Accidentally Leaks Vijay Deverakonda New Film VD 15 Title Rowdy Janardhana releasing in mid 2026
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda

विस्तार

महेश बाबू और वेंकटेश की 2013 की ब्लॉकबस्टर 'सीथम्मा वाकितला सिरिमले चेट्टू' की री-रिलीज से पहले निर्माता दिल राजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। निर्माता ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में कई सवालों के जवाब दिए। एसवीएससी के बारे में पुरानी यादें ताजा कीं और बताया कि वह पारिवारिक ड्रामा को फिर से क्यों रिलीज कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी 15' के शीर्षक से गलती से पर्दा उठा दिया।

विज्ञापन

फिल्म के शीर्षक का खुलासा
विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी 15' का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। फिल्म के बारे में अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम 'राउडी जनार्दन' है। उन्होंने आगे बताया कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू होगी। इस शीर्षक ने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी, क्योंकि अभिनेता को उनके प्रशंसक प्यार से 'राउडी बॉय' ही कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री-प्रोडक्शन में है फिल्म
हालांकि, फिल्म हाई-वोल्टेज मास एंटरटेनर होगी। इस फिल्म का निर्देशन निर्देशक रवि किरण कोला कर रहे हैं। दिल राजू द्वारा निर्मित यह फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म रायलसीमा की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो एक राजनीतिक ड्रामा भी होगी। फिल्म के निर्माता इसे 2026 के मध्य में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट
वहीं, फिल्म के बाकी कलाकारों और अन्य क्रू को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि निर्माता जल्द ही फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां भी साझा करेंगे। वहीं, अभिनेता की अन्य आगामी फिल्म की बात करें तो विजय देवरकोंडा वर्तमान में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंगडम' की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इस फिल्म में विजय के साथ अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में हैं।
Kalpana Raghavendar: कल्पना राघवेंद्र ने नहीं की थी आत्महत्या की कोशिश, बेटी ने बताया घटना का पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed