फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Digital review of total dhamaal new song Mungra feature by Sonakshi Sinha

डिजिटल रिव्यू: सोनाक्षी के करियर का बूस्टर बनेगा टोटल धमाल ‘मुंगड़ा’

Tue, 05 Feb 2019 12:44 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 05 Feb 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Digital review of total dhamaal new song Mungra feature by Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha - फोटो : amar ujala
डिजिटल रिव्यू: मुंगड़ा (गाना)
विज्ञापन

कलाकार:  ज्योतिका टांगड़ी, शान, शुभ्र गांगुली (गायक)। गौरव-रोशिन (म्यूजिक रिक्रिएशन)। कूकी गुलाटी (वीडियो डायरेक्टर)। मजरूह सुल्तानपुरी, राजेश रोशन (मूल गीत-संगीत)
फिल्म – टोटल धमाल


बड़ा इंतजार रहा दर्शकों को निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल का ये गाना देखने का। यूट्यूब पर गाना अपलोड हो उसके 24 घंटे पहले से इस गाने को लेकर जबर्दस्त सोशल मार्केटिंग इसे रिलीज कर रही कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियो ने की। लेकिन, पहले घंटे में व्यूज सिर्फ 50 हजार! यही रिक्रिएशन की नई दिक्कत है।
विज्ञापन


मराठी में मुंगड़ा चींटे को कहते हैं। 70 के दशक में रिलीज हुई निर्देशक राज एन सिप्पी की फिल्म इनकार के गाने तू मुंगड़ा मुंगड़ा के गाने का टोटल धमाल तक रिक्रिएशन होते होते हिंदी सिनेमा अपना चाल, चरित्र और चेहरा सब बदल चुका है। विद्या सिन्हा तब फिल्म की हीरोइन थीं और आइटम नंबर हेलेन ने किया था। अब हेलेनों की जरूरत ही नहीं बची, सोनाक्षी सिन्हा जैसी हीरोइनें ही आइटम नंबर करने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Digital review of total dhamaal new song Mungra feature by Sonakshi Sinha
Total Dhamaal
टोटल धमाल का मुंगड़ा एक डिजिटल रेडियो की ब्रांडिंग से शुरू होते ही स्वीमिंग पूल में छलांग लगा देता है। छरहरी काया वाली सोनाक्षी सिन्हा स्वीमिंग पूल से निकलते हुए दिखाती हैं कि कितनी मेहनत की है उन्होंने खुद को श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और यामी गौतम के दौर के कंपटीशन में बचाए रखने की। 

ओरीजनल गाने में अमजद खान की सस्पेंसफुल एंट्री होती है। यहां उनकी जगह अजय देवगन ने ले ली है। फिल्म में गाना किस मोड़ पर दिखेगा ये तो पता नहीं लेकिन इस गाने का वीडियो शूट करने लिए अलग से पूरी क्रू लगी है तो फिल्म की कहानी में गाना होगा ही, ये भी संदेह है। 

गौरव रोशिन ने इस गाने को रिक्रिएट करने के नाम पर सिर्फ कुछ नई बीट्स और थोड़ा रैप अलग से डाला है। लेकिन, राजेश रोशन ने महाराष्ट्र के जिस फोक पर ये गाना क्रिएट किया, वह देसीपन इस रिक्रिएशन से गायब है। हां, सोनाक्षी सिन्हा को नई फिल्में दिलाने में ये गाना उनकी शो रील का काम जरूर करने में कामयाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed