फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Vijay deverakonda shares picture from his date night with actress rashmika mandanna

Vijay-Rashmika: क्या विजय ने फोटो साझा कर रश्मिका के साथ डेट पर जाने वाली बात पर लगाई मुहर? देखिए तस्वीर

Tue, 21 Dec 2021 05:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 21 Dec 2021 05:58 PM IST
सार

अपने अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना चुके रश्मिका और विजय कथित तौर पर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसके बाद फैंस उनके डेटिंग रुमर को सच मानने लगे हैं। देखिए तस्वीर... 

विज्ञापन
Did Vijay deverakonda shares picture from his date night with actress rashmika mandanna
रश्मिका और विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म स्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके रश्मिका और विजय को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। बता दें कि अभिनेता ने इस मौके पर टाइगर प्रिंट की शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था। वहीं अभिनेत्री काले रंग के पहनावे में बहुत खूबसूरत लग रहीं थी। बता दें कि दोनों की तस्वीरे सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हाेने लगी हैं। हालांकि इस वक्त सुर्खियां बटाेरने का कारण भिन्न है।

विज्ञापन

दरअसल अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उन्होंने वही कपड़े पहने जो उन्होंने कथित तौर पर रश्मिका के साथ डेट पर पहने थे। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वारयल हो रही है। कुछ फैंस इस तस्वीर पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या इस तस्वीर को रश्मिका ने क्लिक किया है? हालांकि विजय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इसलिए हम केवल अनुमान लगाने का काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा हाल ही में अपनी फिल्म लाइगर की शूटिंग पूरी कर लौटे हैं। वह इसमें अनन्या पांडे और माइक टायसन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसे करण जौहर द्वारा सह-निर्मित किया गया है। रश्मिका मंदाना वर्तमान में फिल्म पुष्पा: द राइज की सफलता का जश्न मना रही हैं जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed