फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dibakar Banerjee and nine other filmmakers returns national awards

10 दिग्गज फिल्मकारों ने लौटाए नेशनल अवार्ड

Thu, 29 Oct 2015 07:35 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 07:35 AM IST
विज्ञापन
Dibakar Banerjee and nine other filmmakers returns national awards

देश में अवार्ड लौटाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। साहित्कारों के बाद अब देश के 10 दिग्गज फिल्मकारों ने नेशनल अवार्ड लौटा दिए हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम फिल्माकार दिबाकर बनर्जी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर आनंद पटवर्धन का है।

विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक इन फिल्मकारों ने एफटीटीआई में निदेशक गजेंद्र चौहान के विरोध में हुई छात्रों की हड़ताल और लेखक प्रो. मल्लेशप्पा मदिवलप्पा कलबुर्गी व कॉमरेड गोविन्द पानसरे की नृशंस हत्या के विरोध में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


दिबाकर और आनंद पटवर्धन के अलावा लिपिका सिंह, निशांत जैन,  कीर्ति नेखवा, हर्ष कुलकर्णी, हरि नायर जैसे बड़े नाम हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में देश में बढ़ रही असहिष्णुता व सांप्रदायिक घटनाओं से आहत होकर देश के कई नामी साहित्कारों ने पहले ही अपने सम्मान सरकार को लौटा चुके हैं। जबकि 100 से अधिक वैज्ञानिकों ने अपने सम्मान लौटाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान लौटाते वक्त क्या कहा फिल्मकारों ने

Dibakar Banerjee and nine other filmmakers returns national awards

नेशनल अवार्ड लौटाते वक्त सभी फिल्माकार रोष में दिखे। इस मौके पर दिबाकर बैनर्जी ने कहा कि जब किसी इंजीनियरिंग संस्थान में ऐसा होता है जैसा कि एफटीआईआई में हो रहा है तो दुनिया की सारी इंजीनियरिंग कंपनियां छात्रों के साथ खड़ी हो जाती हैं।

उनके मुताबिक एफटीआईआई छात्रों के हड़ताल खत्म मात्र करने से यह मुद्दा यही खत्म नहीं हो जाता। गौरतलब है कि एफटीटीआई में बीते कल गजेंद्र चौहान के विरोध में शुरू हुई छात्रों हड़ताल खत्म हो गई थी।

इस मुद्दे पर बोलते हुए दिबाकर ने कहा ‌कि उन्हें देश ने एक सम्मान दिया है इसलिए उन्हें लगता है कि अगर वह कुछ कहते हैं तो हो सकता है कि लोग उनकी बात सुनें। लेकिन अगर कोई मेरी बात नहीं सुनता तो मेरे लिए यह सम्मान व्यर्थ है। वहीं आनंद पटवर्धन ने कहा कि वह आज देश में हो रही घटनाओं से आहत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed