फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhoni will himself make his biopic sequel

वीडियोः धोनी खुद बनाएंगे अपनी बायोपिक का सीक्वल, खुलेंगे कई खिलाड़ियों के राज

Mon, 27 Aug 2018 09:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
Dhoni will himself make his biopic sequel
dhoni

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट से रिटायरमेंट की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनकी एस्पायर इंटरनेटनमेंट नाम की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने काम करना शुरू कर दिया है और इस कंपनी की पहली फिल्म होगी, 'एम एस धोनी दि स्टिल अन्टोल्ड स्टोरी।' धोनी की बायोपिक की पहली कड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। साल 2016 में आई फिल्म एसएस धोनी दि अन्टोल्ड स्टोरीए इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी। 

विज्ञापन


फिल्म में धोनी का किरदार सिल्वर स्क्रीन पर जिया था सुशांत सिंह राजपूत ने। फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों की भीड़ सिनेमाघरों में जा उमड़ी थी। हर कोई धोनी की जिंदगी के किस्से और इंडियन क्रिकेट में उनके कड़े फैसलों के पीछे की वजह जानना चाहता था। उनके फैन्स जानना चाहते थे कि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर किस आधार पर किया, उनके फैंस जानना चाहते थे कि 2009 आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बारे में और उनके फैन्स उनके बड़े भाई और हिंदी सिनेमा की कुछ नामचीन एक्ट्रेस के साथ चले उनके लव अफेयर्स के बारे में भी जानना चाहते थे लेकिन ये सब पहली फिल्म से गायब था।
विज्ञापन


धोनी के दीवानों की ये अधूरी ख्वाहिश अब पूरी होने जा रही है। फिल्म के सीक्वल में 2011 विश्व कप जीतने की कहानी देखने को मिलेगी। साथ ही फिल्म में धोनी के कप्तान रहते हुए बड़े प्लेयर्स को टीम से बाहर करने के किस्से भी होंगे। इस सीक्वेल का जो सबसे बड़ा फेरबदल है वो ये कि सीक्वल को नीरज पांडे निर्देशित नहीं करेंगे। धोनी इस बार फिल्म की पूरी कमान अपने ही हाथ में रखना चाहते हैं। फिल्म की कहानी पर काम पूरा हो चुका है और शूटिंग नए साल में शुरू करने की तैयारी भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed