फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhinchak Pooja Recreate Eminem Song Lose Yourself, Video Went Viral

Dhinchak Pooja: ढिंचैक पूजा ने हॉलीवुड गाने को किया रीक्रिएट, यूजर बोले- दुनिया में दुख और बुराई कम थी जो अब ये

Sat, 11 Jun 2022 11:25 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 11 Jun 2022 11:25 PM IST
सार

ढिंचैक पूजा एक बार फिर अपने गाने को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार ढिंचैक पूजा ने हॉलीवुड के रैपर एमिनम के गाना को रीक्रीएट किया है, जिसके लिए अब उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
Dhinchak Pooja Recreate Eminem Song Lose Yourself, Video Went Viral
ढिंचैक पूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ढिंचैक पूजा सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने गानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार वह फिर से अपने नए गाने के चलते इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार ढिंचैक पूजा ने जो किया उसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, ढिंचैक पूजा ने हॉलीवुड के मशहूर रैपर एमिनम के गाने 'लूज योरसेल्फ' को ही रीक्रीएट कर दिया है। अब उनका यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

एमिनम की वीडियो को भी किया कॉपी
ढिंचैक पूजा ने 10 जून को अपने यूट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज किया है। इस गाने में ढिंचैक पूजा ने एमिनम की तरह न सिर्फ कपड़े पहने हुए हैं, बल्कि उनकी वीडियो के कई सीन्स  कॉपी करने की कोशिश की है। इस एक मिनट चार सेकेंड के वीडियो में ढिंचैक पूजा ने एनिनम के गाने को ट्रांसलेट करके गाया है और उन्हीं की तरह ही रैप करने की कोशिश की है। अपने इस गाने के लिए अब उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे यूजर
ढिंचैक पूजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कमेंट सेक्शन बंद कर रखे हैं। ऐसे में लोग ट्विटर पर इस गाने को लेकर प्रतिक्रिया देने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया में दुख और बुराइयां क्या कम थी, जो अब ये गाना गा रही है, जैसा कि मेरे दोस्त ने कहा एमिनम तो जीते जी मर गया', तो दूसरे ने लिखा, 'क्या ढिंचैक पूजा लूज योरसेल्फ का हिंदी वर्जन लेकर आई है, मर्डर कर दो मेरा कोई।' एक अन्य ने लिखा, 'यह आखिर गाना गाती ही क्यों है, जब इसे गाना नहीं आता तो।' 

विज्ञापन

बिग बॉस का भी रहीं हिस्सा
बता दें कि ढिंचैक पूजा 2017 में अपने गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' से सुर्खियों में आई थीं। इस गाने को मिलियन व्यूज मिले थे और यह खूब वायरल भी हुआ था। इसके बाद ढिंचैक पूजा ने कई गाने रिलीज किए, जिनमें 'स्वैग वाली टोपी', 'दिलों का शूटर' शामिल हैं। इन गानों की वजह से वह ट्रोल्स का भी शिकार हुईं। हालांकि वह कहती हैं कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता। इतना ही नहीं ढिंचैक पूजा 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed