सोशल मीडिया: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, फैंस बोले- रब ने बना दी जोड़ी
अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री और अब पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने मंगलवार को पति धर्मेंद्र के साथ इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हंसते हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने जमाने की खूबसूरत अभिनेत्री और अब पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने मंगलवार को पति धर्मेंद्र के साथ इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र हंसते हुए कैमरे को पोज दे रहे हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। हेमा और धर्मेंद्र की इस खूबसूरत तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं। फोटो में हेमा मालिनी ने नीले और सफेद रंग का सलवार सूट पहना हुआ है और उनके सिर के बाल खुले हुए हैं। वहीं, धर्मेंद्र हरे रंग की पूरी बाजू की टी-शर्ट में दिख रहे हैं। उन्होंने प्यार से अपना हाथ हेमा मालिनी के कंधे पर रखा हुआ है और कैमरे की तरफ देखकर दोनों मुस्करा रहे हैं।
इस तस्वीर के कैप्शन में हेमा मालिनी ने लिखा है, उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और मेरे जन्मदिन पर प्यारे संदेश भेजे। हेमा की इस पोस्ट पर उनके फैंस कई कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों का खूब प्यार। जबकि, एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने उनकी इस तस्वीर के नीचे लिखा, रब ने बना दी जोड़ी। आप दोनों बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी हैं। हेमा और धर्मेंद्र की इस फोटो को अभी तक 13 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। एक यूजर ने लिखा, लव यू मैम। जबकि अन्य यूजर दिल वाली इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)
गौरतलब है कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड कपल्स की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। दोनों ने ही लव मैरिज की है। हेमा और धर्मेंद्र आज भी लोगों के लिए एक आइडल कपल हैं। इस जोड़े ने 1980 में शादी की। हेमा मालिनी के घरवाले धर्मेंद्र से शादी के खिलाफ थे, क्योंकि वह पहले से शादीशुदा थे। दोनों ने धर्म बदलकर शादी की थी।