कमल हासन बोले- यही असल लोकतंत्र, प्रियंका ने Gen-Z को सराहा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सेलेब्स के रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns:: कई दिनों तक चले छात्रों के प्रदर्शन के बाद आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पर फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। छात्र जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा सहित प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग की थी।
प्रकाश राज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी का इजहार करते हुए अभिनेता प्रकाश राज ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा 'मेरे प्यारे कॉकरोचेस, सोनम वांगचुक सर और उन सभी लोगों को बधाई जिन्होंने युवाओं का साथ दिया। आप लोगों ने साबित कर दिया है कि आप किसी भी सरकार को घुटनों पर ला सकते हैं।'
Congratulations ❤️❤️❤️ my Dear Cockroaches.. Dear Sonam wangchuk sir and every single one who stood by the youth . You Have proved that you can bring a regime down to its knees . 💪💪💪 #justasking pic.twitter.com/efMYgbzxlf
— Prakash Raj (@prakashraaj) July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तेफे पर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट्स में ताली बजाने, लाल दिल और हाथ ऊपर उठाने वाले इमोजी पोस्ट किए। इससे ऐसा लगा कि वह उस मैसेज का समर्थन कर रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत छात्रों के कई दिनों तक प्रदर्शन करने के बाद आखिकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।'
वाणी कपूर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा 'यह पल उन उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने कोशिश जारी रखी, जिन्होंने सवाल पूछना जारी रखा, जिन्होंने उम्मीद बनाए रखी।'
फातिमा सना शेख
वहीं फातिमा सना शेख ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'शुक्रिया दोस्तों। कॉकरोच जनता पार्टी आपने कर दिखाया। यह जीत छात्रों के लिए है।'
दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दो चिड़ियों के प्यार करने वाला वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'वांगचुक शांति के रास्ते पर चलने और हमारे बच्चों को यह दिखाने के लिए आपका धन्यवाद कि सच्चा प्यार कैसा होता है। नफरत से आजादी। डर से आजादी।
हमारे शिक्षा सिस्टम में जवाबदेही, पारदर्शिता और सुधार की मांग करने वाले हर युवा छात्र का धन्यवाद।
कॉकरोच जनता पार्टी आप जैसे हैं, वैसे ही सम्मानजनक, शांतिपूर्ण और अडिग बने रहें।
नेहा, अमीन, मनीष, आप सभी का धन्यवाद।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है 'मैं जेन जी को सैल्यूट करती हूं।'
कमल हासन बोले- 'पक्का करना होगा कि बातचीत से स्थाई सुधार हो'
कमल हासन ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा है, 'देखकर खुशी हुई कि टकराव की जगह बातचीत हो रही है। असहमति पर बातचीत होनी चाहिए। यही तो असल लोकतंत्र है। बापू की धरती पर पेलेट गन, इलेक्ट्रिक शॉक देने वाले डंडे और कीलें लगी लाठियों की कोई जगह नहीं है। साथ ही, सुरक्षाकर्मियों और सार्वजनिक संपत्ति पर हुए हमलों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जवाबदेही चुनिंदा नहीं हो सकती'। आगे लिखा है, 'सरकार की बातचीत करने की इच्छा का स्वागत है। अब हमें यह पक्का करना होगा कि इस बातचीत से स्थाई सुधार हो। आगे का रास्ता लंबा है, लेकिन भारतीयों को इस पर साथ मिलकर चलना होगा'।
Glad to see dialogue replacing confrontation. Dissent deserves dialogue. This is democracy in action.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) July 25, 2026
Pellet guns, electric shock batons and nail-studded lathis have no place in the land of Bapu.
Equally, attacks on security personnel and public property must be examined…
जोया अख्तर ने शेयर किया पोस्ट
जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'क्या ही रिमाइंडर है ये। जेन-जी, सिर्फ जेन जी।'
विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना'।
विशाल ददलानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'क्या शानदार समय है यह। मैं अपने देश से दिल से प्यार करता हूं और उन सभी लोगों से भी दिल से प्यार करता हूं, जो छात्रों के साथ खड़े रहे हैं'। आगे लिखा है, 'गुलामी सलाम करती है। आजादी सवाल करती है'। जय हिंद'।
भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'यह हमारे लोकतंत्र के लिए यादगार दिन है। हमारे उन स्टूडेंट्स के लिए, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। हमारे उन स्टूडेंट्स के लिए जिन्होंने मौके गंवाए और उन सभी नागरिकों के लिए जो मजबूती से खड़े रहे'।
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)