Dharmendra Video: कोरोना के नए वैरिएंट पर धर्मेंद्र ने फैंस को दी खास सलाह, वीडियो शेयर कर बोले- बचकर रहना...
अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फार्म हाउस की झलक दिखाई है साथ ही अभिनेता ने लोगों से कोरोना के नए वैरिएंट से बचे रहने की सलाह दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच अपने परिवार और अपनी कुछ स्पेशल तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं, जिसमें धर्मेंद्र के खास पलों से लेकर डेली रूटीन तक के बारे में फैंस को जानने का मौका मिलता है। बीते दिनों धर्मेंद्र फिल्म ‘रॉकी और रानी’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन अब वह फिर से अपने फॉर्म हाउस में आराम करने पहुंच गए हैं। धर्मेंद्र ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सुंदर फार्म हाउस की झलक दिखाई है और साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से बचे रहने की सलाह दी है।
दरअसल, धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में सुंदर फार्म हाउस का नजारा देखने को मिल रहा है, जहां पर ढेर सारे पेड़ लगे हुए हैं। इसके बाद धर्मेंद्र नजर आते हैं, जो हाथ में ग्रीन टी का कप पकड़े हुए हैं और वीडियो में बोलते हुए ग्रीन टी पीते भी हैं। इस वीडियो में धर्मेंद्र कोरोना के नए वैरिएंट की बात करते हैं, जो लगातार देशभर में फैल रहा है साथ ही बताते हैं कि इसे लेकर प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, ‘हैलो दोस्तो। एक लंबे वक्त बाद अपने फार्म में पहुंचा हूं। दिल्ली में शूटिंग कर रहा था जहां शर्दी थी। हिमाचल में सनी के साथ घूमता रहा था वहां भी सर्दी। अब यहां पर आया तो यहां भी सर्दी। ब्लैक टी पी रहा हूं। ये कोरोना है ना जो नया रूप लेकर आया है। नाम बदल कर घूम रहा है। पता नहीं क्या अजीब सा नाम है। तो आप लोग मुझे जो भी समझते हैं नाना, काका, दादा, चाचा। अपना ख्याल रखिए। मैं आप सबसे बहुत प्यार करता हूं। प्लीज टेक केयर।’
इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, ‘आपको ढेर सारा प्यार।’ धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस पर कमेंट कर अभिनेता के लिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘लव यू टू पापा।’
बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रोम तेजी से अपने पैर पसार रहा है, जिसकी चपेट में बॉलीवुड के कई सितारे भी हैं। बीते दिनों, करीना कपूर, महीन कपूर, अमृता अरोड़ा जैसे कलाकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और अब ये सभी सितारे क्वांरटीन में हैं।