सोशल मीडिया: धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंचीं मुमताज, अभिनेता की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी थीं मौजूद
अपने जमाने की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने अपने को-स्टार धर्मेंद्र के साथ मुलाकात की है। मुमताज रविवार को अचानक धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने जमाने की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने अपने को-स्टार धर्मेंद्र के साथ मुलाकात की है। मुमताज रविवार को अचानक धर्मेंद्र से मिलने पहुंचीं थीं। उनके साथ उनकी बहन भी मौजूद थी। दोनों कलाकारों की मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, उनसे पता चलता है कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी वहां मौजूद थीं।
मुमताज को अपने घर पर देख धर्मेंद्र काफी खुश दिखे। उन्होंने जोरदार अंदाज में मुमताज का स्वागत किया। इस दौरान धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ मौजूद रहीं। धर्मेंद्र से मुमताज की मुलाकात की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उनमें से कुछ तस्वीरों में धर्मेंद्र मुमताज के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर मुमताज के सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर की गई है। जिसमें दोनों ही कलाकार काफी खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
धर्मेंद्र से मुलाकात के बाद मुमताज जैकी श्रॉफ और आशा भोसले से भी मिलीं। धर्मेंद्र और मुमताज के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों ही कलाकारों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिनमें ‘लोफर’ और ‘झील के उस पार’ जैसी फिल्में शामिल हैं। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए मुमताज ने अपने कैप्शन में लिखा, "सो स्वीट।" उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया। फोटो में मुमताज ने धर्मेंद्र के कंधे पर सिर रखा है। दोनों की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसमें कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों मेरे पसंदीदा कलाकार हैं। आपको साथ देखकर अच्छा लगा। वहीं, कई यूजर्स ने इस तस्वीर पर खूब प्यार बरसाया है। वहीं, जैकी श्रॉफ और आशा भोंसले के साथ मुमताज की तस्वीर को भी फैंस ने काफी प्यार दिया है।