{"_id":"67978345544362e79600af91","slug":"dhanush-film-tere-ishq-mein-who-is-this-mystery-actress-in-big-revelation-will-happen-tomorrow-by-makers-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tere Ishq Mein Teaser: धनुष स्टारर 'तेरे इश्क में' का नया टीजर रिलीज, अभिनेत्री के नाम पर कल होगा बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tere Ishq Mein Teaser: धनुष स्टारर 'तेरे इश्क में' का नया टीजर रिलीज, अभिनेत्री के नाम पर कल होगा बड़ा खुलासा
Mon, 27 Jan 2025 06:30 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:30 PM IST
सार
धनुष की फिल्म तेरे इश्क में का टीजर सामने आया है। फिल्म में धनुष के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी, इस बारे में फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है। इसको लेकर मेकर्स ने नई जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन
'तेरे इश्क में' धनुष
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ अभिनेता धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क में' का पहला लुक सामने आया है। इस टीजर में धनुष एक आशिक की भूमिका में दिख रहे हैं। फिल्म 'तेरे इश्क में' के इस टीजर को फैंस ने बहुत पसंद किया है। वहीं, फिल्म की अभिनेत्री को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
टीजर में क्या खास
एक मिनट 29 सेकंड के इस टीजर में धनुष कांच की बोतल लिए सड़क पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में उनका डायलॉग चल रहा है जिसमें वो कहते हैं.. 'तेरे हाथ की मेहंदी मुझमें चोट बनकर उभर आती है, तेरे माथे की बिंदी मेरे हाथों की लकीरें खा जाती हैं..। मौत के सिंदूर से क्या हर बार मेरी सांस और मेरी धड़कनों को रोकोगे, पिछली बार कुंदन था जो मान गया.. पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे?' टीजर के अंत में एक फीमेल वॉइस ओवर भी सुनाई देता है। लड़की कहती है- 'शंकर इश्क में बस लड़के ही मरते हैं क्या? कुछ लड़कियां भी कलेजा रखती हैं जान देने का...'

सुनाई दी अभिनेत्री की आवाज
धनुष की फिल्म में किसी मिस्ट्री एक्ट्रेस की आवाज सुनाई दे रही है। इसके बारे में मेकर्स कल यानी 28 जनवरी को बड़ा खुलासा करने वाले हैं। इसे जानने के लिए फैंस भी उत्साहित हैं। इस टीजर में एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है। इसी रहस्यमयी आवाज के पीछे कौन सी अभिनेत्री है, इसे जानने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

आनंद एल राय की है फिल्म
धनुष की इस फिल्म को निर्देश आनंद ने किया है। फिल्म का प्रोडक्शन में आनंद के साथ हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार शामिल हैं। फिल्म में संगीत दिया है एआर रहमान ने।

कृति हो सकती हैं हिरोइन
फिल्म का निर्माण अक्तूबर 2024 में शुरू होना था और 2025 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, इसलिए 'तेरे इश्क में' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हिमांशु शर्मा और नीरज यादव द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्माण कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। खबरों की मानें तो कृति सेनन इस फिल्म में धनुष के साथ नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।