फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Detective Byomkesh Bakshi film actress Swastika

14 साल की बेटी और सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस!

Thu, 26 Mar 2015 12:31 PM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
Detective Byomkesh Bakshi film actress Swastika
यशराज बैनर की आने वाली फ़िल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में मुख्य किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत के साथ जो अभिनेत्री रोमांस करते नज़र आएंगीं वो हैं स्वास्तिका मुखर्जी।
विज्ञापन


एक किशोर बच्ची की मां स्वास्तिका को फ़िल्म में बाथ टब के एक दृश्य के लिए न्यूड होना पड़ा था। इस फ़िल्म में वो अंगूरी देवी का क़िरदार निभा रही हैं। फ़िल्म के बारे में उन्होंने ख़ास बातचीत की।
विज्ञापन

बड़े निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं स्वास्तिका

Detective Byomkesh Bakshi film actress Swastika

भले ही स्वास्तिका मुख़र्जी की ये पहली बॉलीवुड फ़िल्म हो लेकिन बंगाली सिनेमा में वो एक बड़ा नाम हैं। बंगाली फ़िल्मों और टीवी में काम करते उन्हें पूरे 12 साल हो गए हैं।

वो कहती हैं, "बंगाली फ़िल्मों में भी अंतरंग दृश्य करना आम बात हैं। भारतीय सिनेमा में काम करते हुए ऐसे दृश्यों से परहेज़ करना बेकार है।"

स्वास्तिका कहती हैं, "मैंने कई बंगाली अभिनेत्रियों को देखा हैं जो बंगाल में बहुत अच्छा काम कर रही थीं लेकिन बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए उन्होंने कई साल संघर्ष किया और वापस बंगाल आ गईं। मैं ये संघर्ष करने को तैयार नहीं।"

डिटेक्टिव ब्योमकेश मुखर्जी में निर्देशक दिबाकर मुखर्जी के साथ काम करने के बाद अब स्वास्तिका मुखर्जी अनुराग कश्यप, तिग्मांशु धूलिया जैसे निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं।

मां होने के बावजूद स्वीकार किया ग्लैमरस रोल

Detective Byomkesh Bakshi film actress Swastika
बॉलीवुड में मां बनने के बाद सामान्य तौर पर अभिनेत्रियों को लीडिंग रोल नहीं मिलते। स्वास्तिका की 14 साल की बेटी है लेकिन उसके बाद भी उन्हें ना सिर्फ़ ये रोल मिला बल्कि उन्होंने बिना हिचकिचाहट के ग्लैमरस किरदार करना क़बूल किया।

स्वास्तिका के मुताबिक़, "सामान्य तौर पर भारत में अभिनेत्रियों का जो सफ़र होता है मेरा सफ़र उसके विपरीत रहा है। मैंने पहले शादी की, फिर बच्ची हुई। उसके बाद मैंने करियर पर ध्यान दिया।"

स्वास्तिका कहती हैं, "मेरा प्रोमो देख कर कई दोस्तों ने मुझे फ़ोन किया और कहा कि तुम बहुत हॉट और सेक्सी लग रही हो। एक माँ होने के बावजूद भी अगर मैं हॉट और सेक्सी लगती हूँ तो मैं उसका श्रेय ज़रूर लेना चाहूंगी।"
बॉलीवुड आने में देरी क्यों
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed