फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Defamation case: Javed Akhtar requests issuance of non-bailable warrant against Kangana Ranau

मानहानि मामला: जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने का किया अनुरोध

Tue, 14 Dec 2021 03:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 14 Dec 2021 03:44 PM IST
सार

जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
Defamation case: Javed Akhtar requests issuance of non-bailable warrant against Kangana Ranau
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। अख्तर ने ये अर्जी मुंबई की एक अदालत में दी है। कंगना आखिरी बार 20 सितंबर को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई थीं। इस पूरे विवाद में कंगना ने भी जावेद अख्तर पर केस किया है। कंगना ने अख्तर पर जबरन वसूली, निजता का हनन समेत कई आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन

 

जावेद अख्तर ने टेलीविजन साक्षात्कारों में उनके खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक और निराधार टिप्पणी करने के लिए नवंबर 2020 में मजिस्ट्रेट के समक्ष रणौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करायी थी।

विज्ञापन

 

अदालत ने दिसंबर में उपनगरीय जुहू पुलिस को जांच करने का निर्देश दिया। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपराध हुआ था और आगे जांच की जरूरत है। इस पर अदालत ने रणौत के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की और फरवरी 2021 में उन्हें समन जारी किया। लेकिन उसके बाद से कंगना कोर्ट में एक बार ही हाजिर हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed