फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone will play super women role in her next film

दीपिका पादुकोण ने साइन की अगली फिल्म, 'वंडर वुमन' की तरह दिखाएंगी अपनी शक्तियां

Fri, 25 May 2018 11:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone will play super women role in her next film
लंबे समय से कोई कहानी ना समझमें आने के कारण दीपिका पादुकोण के पास को कोई फिल्म नहीं थी, लेकिन लगता है दीपिका को एक अच्छी कहानी मिल गई है। सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में क्या सुपर वुमन बनेंगी। काफी पटकथाओं को पढ़ने के बाद आखिरकार दीपिका ने एक फिल्म को हां कहा है जिसमें वह सुपर शक्तियों से लैस रहेंगी। फिल्म को एक स्टूडियो ने हरी झंडी दिखा दी है और जल्द ही घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


यह बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे दुनिया भर में धूम मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन' की तर्ज पर बनाया जाएगा। 'वंडर वुमन' फिल्मों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पिछले दिनों रिलीज हुई 'अवेंजर्स: इनफिनिटी वार' और 'डेडपूल' सीरीज की फिल्मों के भारत में धुआंधार कमाई करने के बाद बॉलीवुड में सुपरहीरो फिल्में सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


रणबीर कपूर,आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' बना रहे हैं जिसमें रणबीर सुपर शक्तियों से लैस होंगे। निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन भी सुपर हीरो की कहानी 'कृष-4' और 5 को एक साथ बनाने की योजना पर काम रहे हैं। ऐसे में दीपिका के पास जब सुपर शक्तियों से लैस 'वंडर वुमन' बनने का ऑफर आया तो वह इंकार नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed