{"_id":"5b077ad84f1c1bae6e8b4717","slug":"deepika-padukone-will-play-super-women-role-in-her-next-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण ने साइन की अगली फिल्म, 'वंडर वुमन' की तरह दिखाएंगी अपनी शक्तियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण ने साइन की अगली फिल्म, 'वंडर वुमन' की तरह दिखाएंगी अपनी शक्तियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 25 May 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से कोई कहानी ना समझमें आने के कारण दीपिका पादुकोण के पास को कोई फिल्म नहीं थी, लेकिन लगता है दीपिका को एक अच्छी कहानी मिल गई है। सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण अगली फिल्म में क्या सुपर वुमन बनेंगी। काफी पटकथाओं को पढ़ने के बाद आखिरकार दीपिका ने एक फिल्म को हां कहा है जिसमें वह सुपर शक्तियों से लैस रहेंगी। फिल्म को एक स्टूडियो ने हरी झंडी दिखा दी है और जल्द ही घोषणा की जाएगी।
यह बड़े बजट की फिल्म होगी जिसे दुनिया भर में धूम मचाने वाली हॉलीवुड फिल्म 'वंडर वुमन' की तर्ज पर बनाया जाएगा। 'वंडर वुमन' फिल्मों में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पिछले दिनों रिलीज हुई 'अवेंजर्स: इनफिनिटी वार' और 'डेडपूल' सीरीज की फिल्मों के भारत में धुआंधार कमाई करने के बाद बॉलीवुड में सुपरहीरो फिल्में सुर्खियों में हैं।
रणबीर कपूर,आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी 'ब्रह्मास्त्र' बना रहे हैं जिसमें रणबीर सुपर शक्तियों से लैस होंगे। निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन भी सुपर हीरो की कहानी 'कृष-4' और 5 को एक साथ बनाने की योजना पर काम रहे हैं। ऐसे में दीपिका के पास जब सुपर शक्तियों से लैस 'वंडर वुमन' बनने का ऑफर आया तो वह इंकार नहीं कर सकीं।