फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika padukone trolls for fitness challenge video

पुराना वीडियो पोस्ट कर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- कम से कम एडिटिंग तो ना करो 'पद्मावती'

Mon, 28 May 2018 11:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Deepika padukone trolls for fitness challenge video
deepika padukone
खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने फिटनेस के प्रति देशवासियों को प्रोत्साहित करने के लिए ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खेल और बॉलीवुड की कुछ फेमस हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी।
विज्ञापन


सानिया नेहवाल ने इस चैंलेज को सबसे पहले पूरा किया। इसके बाद अब ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली और कई बड़े स्टार्स ने भी खेल मंत्री के फिटनेस चैलेंज को एक्सेप्ट कर लिया। दीपिका पादुकोण ने भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया था जिसमें वह रनिंग करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि दीपिका पादुकोण इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद ट्रोल हो गईं।
विज्ञापन


दीपिका ने फिटनेस वीडियो को पोस्ट कर लिखा- ''मैं फिटनेस के लिए बहुत ज्यादा पैशनेट हूं और आजकल मेरा नया ऑबसेशन है रनिंग. थैंक्यू पीवी सिंधू. चैलेंज को स्वीकार किया जाता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन




लेकिन यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल, दीपिका का ये वीडियो दो हफ्ते पुराना है। एक ने लिखा- आप इस वीडियो को पहले भी पोस्ट कर चुकी हैं। हम लोग आपसे कुछ नया और अलग चाहते हैं।






इससे पहले ऋतिक को भी साइकिल चलाते हुए सेल्फी लेने की वजह से ट्रोल किया गया था। आपको बता दें कि राठौड़ ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें वह देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं। यह चैलेंज विश्व योग दिवस की तैयारियों के मद्देनजर किया गया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed