किसके लिए 20 किलो वजनी कपड़े पहनेंगी दीपिका पादुकोण!
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। कभी सार्वजनिक तौर पर 'किस' के आदान-प्रदान को लेकर तो कभी अपने लव अफेयर्स के संबध में।
लेकिन इस बार दीपिका न तो रणवीर सिंह को लेकर चर्चा में हैं और न ही रणबीर कपूर को लेकर। इस बार तो दीपिका अपने पहनावे को लेकर चर्चा बटोर रही हैं।
वह भी किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी ड्रेस को लेकर नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म में पहने जाने वाली ड्रेस को लेकर। अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या है यह माजरा तो आपको पढनी होगी यह पूरी स्टोरी।
20 किलो के कपड़े होंगे दीपिका के तन पर
संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव-मस्तानी की शूटिंग इन दिनों शबाब पर है। फिल्म इस साल दिसंबर के महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यूं तो दीपिका हर फिल्म के लिए पूरी मेहनत करती हैं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने एक और कारनामा कर दिखाया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका ने 20 किलो से भी ज्यादा वजन के कपड़े पहन कर शूटिंग की है।
इस फिल्म में दीपिका युद्व के मैदान में लड़ाई भी करती दिखाई देंगी। इस फिल्म के लिए खासतौर पर तलवार बाजी की ट्रेनिंग भी दीपिका ने ली थी।
फिल्म के कुछ दृश्यों में दीपिका को विशुद्व तौर पर एक तलवार बाज दिखाने के लिए उनको 20 किलो से ज्यादा वजन के कपड़े पहनाए गए।