फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika padukone loves her mother

तो ये है दीपिका पादुकोण की पसंदीदा नायिका

Wed, 10 Jun 2015 09:26 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone loves her mother

फिल्म 'पीकू' में एक अच्छी बेटी का किरदार करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना हैं कि उनकी मां उनके परिवार को एकजुट रखती हैं और उन्हें उनसे प्रेरणा मिलती है।

विज्ञापन


दीपिका पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं और उनकी बहन गोल्फ खिलाड़ी है, लेकिन उनकी मां उनका सबसे ज्यादा ख्याल रखती हैं।

उन्होंने कहा कि हम सभी एकदूसरे को अलग अलग तरीके से प्रेरित करते हैं, लेकिन यह मेरी मां हैं जो मुझे सबसे अधिक प्रेरित करती हैं। वह हमारे परिवार की रीढ़ हैं।
विज्ञापन


वो हमारे परिवार की असली नायिका हैं। मेरे पिता मशहूर हस्ती हैं और मेरी बहन ने गोल्फ करियर शुरू किया है, लेकिन मेरी मां कभी चमक-दमक की दुनिया में नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


द इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में वुमन ऑफ द ईयर का अवार्ड पाने के बाद दीपिका ने कहा कि वह पीछे रहना पसंद करती हैं।

मेरी मां मेरे घर की वास्तविक नायिका हैं। 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'कॉकटेल' जैसी सफल फिल्म देने वाली दीपिका का करियर अलग-अलग चरणों से गुजरा है।

चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं हैं पसंद

deepika padukone loves her mother

उन्होंने कहा कि 'ओम शांति ओम' पहली और सर्वोत्कृष्ट फिल्म थी। मैंने उसमें दोहरी भूमिका की थी। एक क्लासिक और दूसरा समकालीन था।

मैं चुनौतिपूर्ण भूमिका करना पसंद करती हूं। मैं जानती हूं कि मैंने गलतियां की हैं, लेकिन मुझे उन फिल्मों पर गर्व है जिन्होंने मुझे कुछ सिखाया है।

मैं फिल्मी पृष्ठभूमि से नहीं हूं और मुझे संवाद अदायगी भी नहीं आती थी, इसलिए यह सीखने वाला अनुभव रहा है। उन्होंने कहा कि 'कॉकटेल' मेरे करियर का महत्वपूर्ण मोड़ रहा है और 'पीकू' भी ऐसा ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed