{"_id":"633ac24ec58101a94ccaca58f641d67f","slug":"deepika-padukone-kissed-anushka-sharma-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुष्का की इस खता से आग-बबूला हो सकते हैं विराट!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का की इस खता से आग-बबूला हो सकते हैं विराट!
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Mar 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली तो अनुष्का की तारीफ पर तारीफ किए जा रहे हैं लेकिन उधर अनुष्का ने एक ऐसा काम कर दिया है जिससे विराट चिढकर आग-बबूला हो सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल ऑफ स्क्रीन अनुष्का किसी और से किस करवा बैठी हैं। आपको ज्यादा हैरान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि अनुष्का को किसी पुरुष ने नहीं बल्कि एक लड़की ने ही किस किया है। हां हैरानी वाली बात यह जरूर है कि यह लड़की अनुष्का के पूर्व प्रेमी की अब गर्लफ्रेंड हैं।
विज्ञापन
अब आप अपने दिमाग के घोड़े ज्यादा दौड़ाएं इससे पहले ही हम आपको बता देते हैं कि अनुष्का को किस करने वाला कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं।
विज्ञापन
जो अब अनुष्का के पूर्व प्रेमी रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। जिनके साथ ब्रेकअप की वजह दीपिका को ही बताया गया। यह दोनों अभिनेत्रियां सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री जयवर्धन सिंह राठौर से मिलने गई थीं।
जब इन दोनों का आमना-सामना हुआ तो सबको लगा कि यह एक दूसरे से बातचीत तक नहीं करेंगी। लेकिन जो नजारा सामने आया उसे देख हर कोई हैरत में पड़ गया।
दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक दूसरे का स्वागत तो किया ही दीपिका ने आगे बढकर अनुष्का को हग किया और फिर उनको चूम भी लिया। दीपिका ने अनुष्का को उनकी फिल्म 'एनएच10' के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
दीपिका फिलहाल रणवीर सिंह के साथ इश्क फरमा रही हैं तो वहीं अनुष्का भी रणवीर को भूल क्रिकेटर विराट कोहली के साथ प्यार की गुफ्तगूं कर रही हैं।
जिसने भी यह नजारा देखा वह समझ गया कि बॉलीवुड की हीरोइनें अब काफी प्रॉफेशनल्स हो चुकी हैं और दिल, दोस्ती प्यार और ब्रेकअप को बहुत ही आराम से हैंडल कर रही हैं।