फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone advised breast surgery for entry in bollywood

दीपिका पादुकोण का चौंकाने वाला खुलासा, फिल्मों में एंट्री के लिए मिली थी ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह

Fri, 29 Jun 2018 09:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone advised breast surgery for entry in bollywood
deepika padukone
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अफेयर को लेकर बहुत दिनों से चर्चा हो रही है और लगातार इन दोनों के शादी को लेकर खबरें सामने आई। खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका इस साल के अंत में शादी करेंगे। 
विज्ञापन


इस बीच दीपिका ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दीपिका ने बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री के लिए उन्हें अजीब-अजीब तरह की सलाह मिलती थी। दीपिका ने बताया- मुझे इंडस्ट्री में टिकने के लिए ब्रेस्ट सर्जरी तक कराने की सलाह दी गई थी ताकि फिल्मों के ऑफर आ सके। दीपिका ने कहा- लेकिन मैं उस तरह की शख्स नहीं हूं। मैंने हमेशा अपने मन की सुनी और अपने उसी को फॉलो किया।
विज्ञापन


दीपिका ने बताया, 'अपनी जिंदगी के बड़े हिस्से में मैं एक एथलीट थी। मुझे नहीं लगता था और न ही किसी ने सोचा था कि मैं एक मॉडल बन जाऊंगी और उसके बाद एक एक्ट्रेस बन जाऊंगी। लेकिन मुझे शुरु से पता था कि मैं क्या करना चाहती हूं। मैंने 17-18 साल की उम्र में ही फैसला कर लिया था। उस उम्र में आप बस अपने सपनों का पीछा करना चाहते हैं और घर से दूर जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अपने डेब्यू के बारे में दीपिका ने कहा- वो ड्रीम डेब्यू था। बेहतरीन कास्ट, अच्छा म्यूजिक... और सबसे बड़ी बात थी कि उसमें शाहरुख खान थे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed