फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   deepika like my new look says ranveer

'दीपिका को मैं बिना बालों का अच्छा लगता हूं'

Mon, 10 Nov 2014 11:17 AM IST
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
 deepika like my new look says ranveer

अपनी नई फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह गंजे लुक में हैं। यह लुक सब लोग देख न पाएं इसलिए वह सार्वजनिक जगहों पर टोपी लगाए हुए दिखते हैं।  लेकिन रणवीर सिंह के साथ उनकी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोन इस लुक से खुश हैं। रणवीर सिंह का कहना है कि दीपिका पादुकोण को वह गंजे अच्छे लगते हैं।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि उनकी गंजी खोपड़ी को देखकर दीपिका ने क्या कहा, रणवीर का जवाब था कि दीपिका को यह पसंद आया। मैंने फिल्मी परिधान में अपनी तस्वीरें उन्हें दिखाईं। वह खुश हुई और शूटिंग शुरू करने के लिए काफी उत्साहित भी लगीं।
विज्ञापन


इस रिश्ते का भी पता नहीं

 deepika like my new look says ranveer

दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह का रिश्ता भी उठा-पटक से भरा हुआ है। एक समय पर दोनों बहुत क्लोज थे। फिल्म रामलीला के दौरान इनका अफेयर अपने चरम पर था। लेकिन उसके बाद कई सारी ऐसी घटनाएं हुईं कि इस रिश्ते पर प्रश्‍न लगना शुरू हुआ।

फिर एक औपचारिक बातचीत में दीपिका ने कहा कि वह रणवीर के साथ किसी भी तरह के अफेयर में नहीं हैं। वह उन्हें अपना अच्छा दोस्त मानती हैँ और इस रिश्ते को अफेयर की शक्ल न दी जाए। इस बयान के बाद भी रणवीर दीपिका कई बार साथ देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed