दीपिका की 'माय च्वॉइस' अगर हनी सिंह मांगे तो?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में दीपिका यह कहती हुई दिखती हैं, "यह उनका बदन है तो सोच भी उनकी है और फ़ैसला भी उनका है। कोई औरत किससे शादी करे, किससे यौन संबंध बनाए और किसके बच्चे की मां बनें, यह फ़ैसला उसे ही करना है, किसी दूसरे को नहीं।" इस वीडियो का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।
आम लोगों के साथ सेलेब्रिटीज भी उतरे पक्ष में
इस वीडियो पर ट्वीट करने वालों में आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्रिटीज़ भी शामिल हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में इसे नारी सशक्तिकरण बताते हुए कहा है कि अदजानिया ने दो मिनट के वीडियो में उचित मुद्दा उठाया है।
फ़रहान अख़्तर का मानना है कि 99 महिलाओं ने एकजुट होकर सशक्त और प्रासंगिक बात कही है। शबाना आज़मी ने कहा है कि हर किसी को यह वीडियो देखना चाहिए। अभिनेता अर्जुन कपूर महिलाओं से कहते हैं कि वे ताक़तवर बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद करें।
ट्विटर पर पक्ष और विपक्ष में उतरे लोग?
दूसरी ओर, कई लोग दीपिका से इत्तेफ़ाक नहीं रखते। अमृता मुखर्जी ने दीपिका से कुछ तीखे सवाल अपने फ़ेसबुक वॉल पर पूछे हैं। वह सवाल करती हैं, "क्या कोई औरत यह चाहेगी कि उसका पति भी विवाहेतर यौन संबंध बनाए?"
मुखर्जी के मुताबिक़, "अगर साइज़ ज़ीरो या साइज़ 15 होना अपनी मर्जी है तो फिर दीपिका वजन कम करन वाले खाद्य पदार्थों का विज्ञापन क्यों करती हैं?" ट्विटर पर भी लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। कसांड्रा क्लेअर ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनकी पसंद नहीं है, हालांकि वे अब उन्मुक्त होने की कोशिश कर रही हैं।
यही बात हनी सिंह या कोई दूसरा पुरुष कहे तो?
ट्विटर पर ऑलवेज़ कहती हैं कि यह उनकी पसंद तो नहीं ही है। द बैड डॉक्टर पूछते हैं कि क्या पुरुषों की भी कोई पसंद है या वह सिर्फ़ इसलिए है कि कोई भी औरत उस पर उंगली उठाती रहे? बीहेविंग पूछते हैं कि यदि इसी वीडियो में दीपिका की जगह यो यो हनी सिंह या कोई दूसरा पुरुष होता और यही सवाल उठाता तो कैसा रहता?
इंडियास्पीक्स ट्विटर अकाउंट के मुताबिक़ वह पुरुषवादी मानसिकता वाले उस आदमी की तलाश में हैं, जिसने दीपिका को बहला-फुसला कर यह बेकार का काम उनसे करवाया है। नंदिता ठाकुर कहती हैं कि 'माई च्वॉयस' यदि औरतों को ताक़तवर बनाने के लिए है तो नारी सशक्तिकरण की मौत हो चुकी है।