{"_id":"95d12d09ad0cbbec70c68cc6ab24021c","slug":"ddlj-innings-at-maratha-mandir-over-after-1009-weeks-hindi-news-ag","type":"story","status":"publish","title_hn":"1009 सप्ताह के बाद अब नहीं दिखाई जाएगी DDLJ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1009 सप्ताह के बाद अब नहीं दिखाई जाएगी DDLJ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Feb 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज और सिमरन के प्यार के चर्चे आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में गूंज रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं मराठा मंदिर में 20 सालों से चल रही फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की।
विज्ञापन
जी न्यूज पर छपी खबर के मुताबिक, अब इस मंदिर में 1009 हफ्तों तक दिखाई गई डीडीएलजे अब नहीं दिखेगी। आपको बता दें हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी भी थिएटर में सबसे लंबी चलने वाली ये इकलौती फ़िल्म है।
विज्ञापन
इस मंदिर के प्रंबंधक ने दावा किया है कि डीडीएलजे पहली ऐसी फिल्म है जिसने 'मुग़ल-ए-आज़म' और 'शोले' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को पछाड़ा है।
आपको बता दें, 1995 से यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मराठा मंदिर में दिखाई जा रही थी। दिसंबर में ही फिल्म के 1000 सप्ताह पूरे होने पर काजोल और शाहरूख ने यहां मिलकर जश्न मनाया था। यूं तो फिल्म ने 500 हफ्तों में 200 करोड़ की कमाई कर ली थी लेकिन दर्शकों की मांग पर इसे 1000 सप्ताह से अधिक दिखाया गया।
विज्ञापन