{"_id":"5d798dc8af6167164615b90ca53f19e3","slug":"david-dhavan-said-sakman-is-better-than-his-son-hindi-news-tm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या सलमान की दबंगई से डर गए इस नए सितारे के पिता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सलमान की दबंगई से डर गए इस नए सितारे के पिता?
Updated Tue, 09 Jun 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक डेविड धवन का कहना है कि उनके पुत्र वरूण धवन कभी भी सलमान खान की जगह नही ले सकते है । बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर दबंग स्टार सलमान खान को लेकर फिल्म शुद्धि बनाने वाले थे ।
विज्ञापन
चर्चा है कि अब सलमान की जगह वरूण को इस फिल्म के लिए साइन किया गया है । वरूण के पिता डेविड धवन का मानना है कि वरूण सुपरस्टार सलमान खान की भरपाई नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
डेविड धवन ने कहा कि वरूण कभी भी सलमान की जगह नहीं ले सकता। सलमान महान एक्टर होने के साथ बहुत बडे स्टार हैं। वरूण, सलमान के छोटे भाई जैसा है। सलमान उसे बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
वरुण को आंका सलमान से कमतर
डेविड ने कहा कि मैंने वरूण से कहा है कि बॉलीवुड का संसार काफी मुश्किल है और उसे कड़ी परिश्रम करना होगा। अभी तक की सफलता का पूरा श्रेय उसके अनुशासन और ईमानदारी को ही जाता है।
वरूण जो भी फिल्म करता है उसमें अपनी पूरी ताकत झोंक देता है।
वरूण जो भी फिल्म करता है उसमें अपनी पूरी ताकत झोंक देता है।