Dasara Box Office Collection: नानी की फिल्म 'दशहरा' ने ली बंपर ओपनिंग, रिलीज के पहले दिन कमाए इतने करोड़
रिलीज के पहले दिन ही 'दशहरा' को बंपर ओपनिंग मिली है। फैंस का फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के नेचुरल स्टार कहे जाने वाले नानी की फिल्म 'दशहरा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म का दर्शकों के बीच काफी क्रेज था और अब जब 'दशहरा' दस्तक दे चुकी है तो इसे अच्छी समीक्षा मिली है। साथ ही फैंस फिल्म की कहानी और कलाकारों की अदाकारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के पहले दिन सिनेमाघरों में काफी भीड़ देखने को मिली है। वहीं, अब फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं पहले दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितने रुपये बटोरे हैं।
रिलीज के पहले दिन ही 'दशहरा' ने बंपर ओपनिंग ली है। फैंस का फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, नानी और कीर्ति की फिल्म 'दशहरा' ने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Raj Kundra: माही विज के बाद अब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में, यूजर्स ने किया ट्रोल
नानी की फिल्म 'दशहरा' के साथ आज बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की 'भोला' भी रिलीज हुई है। 'भोला' से क्लैश के बावजूद 'दशहरा' बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार गई। नानी की दमदार अदाकारी को फैंस पसंद कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर फिल्म में नानी का अलग लुक फैंस को देखने को मिल रहा है।
Jay Bhanushali: लौट के जय भानुशाली डेली सोप में आए, 11 साल बाद वापसी पर बोले, ये मेरी बकेट लिस्ट में शामिल था
Aditya Roy Kapur: पहले शूट पर कटरीना की लेट लतीफी देख चौंक गए थे आदित्य, 'गुमराह' के प्रमोशन पर किया खुलासा