फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Darlings: Ranbir Kapoor praises wife Alia Bhatt first production movie Darlings during Shamshera promotions

Darlings: 'शमशेरा' के प्रमोशन में आलिया की 'डार्लिंग्स' की चर्चा कर बैठे रणबीर, बोले- टीजर ही नहीं देखा...

Sat, 23 Jul 2022 12:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया पहली बार प्रोड्सूर की कुर्सी संभाल रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने 'डार्लिंग्स' की दिल खोलकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Darlings: Ranbir Kapoor praises wife Alia Bhatt first production movie Darlings during Shamshera promotions
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए आलिया पहली बार प्रोड्सूर की कुर्सी संभाल रही हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है। अब रणबीर कपूर ने भी अपनी पत्नी के प्रोडक्शन की इस पहली फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान वह आलिया की 'डार्लिंग्स' की भी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

लीड रोल में आएंगी नजर
हाल ही में रणबीर कपूर ने कहा कि उन्होंने आलिया की 'डार्लिंग्स' देखी है। उन्होंने कहा कि आलिया न सिर्फ इस फिल्म को बना रही हैं, बल्कि इसमें लीड रोल भी प्ले कर रही हैं। आलिया के अलावा इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी नजर आएंगे। रणबीर फैंस को यह यकीन दिला रहे हैं कि आलिया की यह फिल्म वाकई बेहद शानदार है। बता दें कि आलिाय भट्ट 'डार्लिंग्स' को शाहरुख खान और गौरी खान के रेड चिलीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर ने देख ली 'डार्लिंग्स'
हाल ही में फिल्म 'शमशेरा' के एक प्रमोशनल इवेंट में रणबीर से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने आलिया की डार्लिंग्स का टीजर देखा है? इस पर वह बोले, 'मैंने सिर्फ टीजर ही नहीं देखा, बल्कि मैंने फिल्म भी देखी है। बहुत कमाल की फिल्म है, जैसे आप सब आप सभी की उम्मीदें होती हैं आलिया भट्ट की फिल्मों से, यह फिल्म भी उसी स्तर की है। उसी मुकाम पर है।' इतना ही नहीं, उन्होंने सभी से यह फिल्म देखने की गुजारिश भी की। 

विज्ञापन

आलिया ने किया 'शमशेरा' का रिव्यू
इसी इवेंट में रणबीर ने यह भी बताया कि उनकी फिल्म शमशेरा आलिया को कैसी लगी है। उन्होंने कहा कि आलिया को फिल्म पसंद आई है। उन्होंने फिल्म और पूरी टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी को यह फिल्म पसंद आई है, यह इस फिल्म के लिए एक बड़ा टिक मार्क है। बता दें कि 'शमशेरा' में रणबीर कपूर का डबल रोल है। इसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम किरदार में नजर आए हैं। आलिया की 'डार्लिंग्स' की बात करें तो यह फिल्म 05 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed