फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dangal star aamir khan wants his biopic publication takes place after his death

आमिर खान ने बताई जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाहिश, जो उनकी मौत के बाद पूरी हो

Tue, 03 Oct 2017 11:53 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 03 Oct 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
dangal star aamir khan wants his biopic publication takes place after his death
आमिर खान

महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली फिल्म 'दंगल' ने भारत और चीन में वाहवाही लूटी। अब आमिर खान इसी विषय पर एक और फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' लेकर आ रहे हैं। लगातार हिट फिल्म देने वाले आमिर खान का मानना है कि सिर्फ सुपरस्टार फिल्म हिट नहीं करा सकता है। 

विज्ञापन


आमिर खान ने बीबीसी के साथ बातचीत में कहा, "फिल्मों की सफलता और असफलता का श्रेय सिर्फ सुपरस्टार को नहीं दे सकते है। फिल्म 'पी के' हिट है पर मेरी वजह से नहीं बल्कि वो फिल्म अच्छी थी।'' 
विज्ञापन


''सुपरस्टार कभी भी फिल्म हिट नहीं कर सकते, बल्कि फिल्में अभिनेता को सुपरस्टार बनाती हैं। सुपरस्टार सिर्फ ओपनिंग ला सकता है, लेकिन जब तक फिल्म अच्छी नहीं होगी तब तक कोई फिल्म को हिट नहीं करवा सकता।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ऋतिक पर बरसीं रंगोली, कहा- 'अंकल आप मेरी बहन का पीछा कर रहे थे, उसे आपकी जरूरत नहीं'

आमिर खान का मानना है कि स्टारडम मिलने के पीछे कोई तर्क नहीं होता है। उन्हें पता नहीं कि उनके 30 साल के स्टारडम की क्या वजह है और वो ये कैसे कर पाए। आमिर खान की अम्मी ने उनको चेतावनी दी थी कि फिल्मों में सुपरस्टार का समय सिर्फ 7 से 8 साल का होता है। आमिर खान की अम्मी चाहती थीं कि आमिर ऐसे व्यवसाय में जाए जिसमें जोखिम कम हो।

dangal star aamir khan wants his biopic publication takes place after his death
aamir khan

​शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा रखने वाले आमिर खान एक अच्छे स्क्रिप्ट की तलाश में है जिसमें वो दोनों खान के साथ काम कर सके। फिलहाल वो बहुत खुश है की सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ वो "ठग्स ऑफ हिंदुस्तान" फिल्म कर रहे है। 

वो कहते है कि, "अमित जी प्रतिभा का पिटारा हैं.. ये मेरे लिए बहुत बड़ा अनुभव है की मैं बच्चन साहब को इतने नजदीक से काम करते हुए देख रहा हूं। वो बहुत ही उदार और दयालु सह कलाकार है। मैं उनसे बहुत कुछ सीख रहा हूं।"

अपने शो सत्यमेव जयते से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालने वाले आमिर खान का कहना है कि, "हम अभिनेता इतने प्रशंसकों से मिलते हैं कि हम अपनी सुरक्षा के लिए अपने आसपास एक अनदेखी दीवार खड़ी कर लेते है और वास्तविकता से दूर हो जाते है। पर सत्यमेव जयते ने मुझे इतने तरह के लोगों से मिलाया जिससे मुझे रचनात्मक रूप से मदद हुई।"

पढ़ें- लाखों का नाइट सूट पहनने वाली कंगना ने खरीदा इतना महंगा बंगला, कीमत जान कहेंगे OMG

देश के विभिन सामाजिक मुद्दों से जुड़े आमिर खान ने तय किया है की वो कभी भी राजनीति में कदम नहीं रखेंगे क्योंकि जिस व्यवसाय में वो हैं उन्हें उससे लगाव है और समाज के लिए जो वो करना चाहते हैं उसके लिए राजनीति में जाने की जरूरत नहीं है।

dangal star aamir khan wants his biopic publication takes place after his death
Aamir Khan

आमिर अपने दिलचस्प जीवन को किताब में तब्दील करने की इच्छा रखते है पर उन्होंने एक शर्त भी रखी है। वो कहते है कि, "मैं अपने जीवन पर किताब लिखकर उसे सील कर दूंगा। अपने वकील से कहूंगा की जब मेरे मृत्यु हो जाए तब इसका प्रकाशन करे। जब उस किताब का प्रकाशन हो मैं उस दौरान मौजूद नहीं रहना चाहता।"

आमिर खान नहीं चाहते उन पर कोई बायोपिक बने क्योंकि उनकी कहानी दिलचस्प नहीं है और लोग उनके बारे में जानते हैं पर 50 या 100 साल के बाद उन पर बायोपिक बन सकती है। हालांकि वो शोमैन राज कपूर को बड़े परदे पर निभाने की चाहत रखते हैं।

अपने 30 साल के करियर में आमिर खान ने बहुत कुछ खोया है और बहुत कुछ पाया है। अपनी जिन्दगी की खोई हुई चीजों की गणना करते हुए आमिर कहते है कि, "काम के पीछे मैंने अपने परिवार को प्राथमिकता नहीं दी। दिनचर्या में मेरा काम मेरी प्राथमिकता है। ये बात तकलीफ देती है। मुझे लगता है की मैंने अपने बेटे और बेटी के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजारा पर मुझे इसका अफसोस नहीं है क्योंकि मेरा उनके साथ रिश्ता बहुत गहरा और अच्छा है। अगर रिश्ता खंडित होता तो वक्त ना गुजारने का अफसोस होता।"

पढ़ें- एक फिल्म के 8 करोड़ लेते हैं रणवीर सिंह, दो महीने से ड्राइवर को नहीं दी मामूली सी सैलरी

उम्र के इस पड़ाव में अब आमिर खान पांच साल के बेटे आजाद के साथ रोजाना अच्छा वक्त गुजारते है। अद्वैत चन्दन द्वारा निर्देशित "सीक्रेट सुपरस्टार" में आमिर खान अतरंगी संगीतकार के रूप में नजर आएंगे। दंगल से चर्चा में आई जायरा वसीम इसमें अहम भूमिका निभा रही है। फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed