कोविड-19: डेजी शाह ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, फैंस से पूछा- आपने लगवाई क्या?
एक्ट्रेस डेजी शाह ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर फैंस से वैक्सीन लगाने के बारे में सवाल किया।
डेजी शाह के अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर अरबाज खान भी स्पॉट हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से पूरा देश जंग लड़ रहा है। केंद्र से लेकर राज्य सरकारें तक इससे निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वो जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवा ले। इसी कड़ी में कई सेलेब्स अब तक वैक्सीन लगवा भी चुके हैं। तो वहीं अब एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया है।
1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगाने का क्रम शुरू हो चुका है। ऐसे में एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, '18 से ज्यादा वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है और मैंने लगवा ली है। आपने लगवाई क्या?'
वर्क फ्रंट की बात करें तो डेजी शाह ने फिल्म ' जय हो ', 'हेट स्टोरी 3' , ' रेस 3 ' में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में गुजराती फिल्म में भी अपना डेब्यू किया। डेजी शाह फिल्म 'गुजरात 11' में नजर आईं थीं, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।
बता दें, डेजी शाह से पहले भी कई सेलेब्स कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। एक्ट्रेस के साथ ही कोविड सेंटर पर शत्रुघ्न सिन्हा, ईशा देओल, अरबाज खान अपने बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट हुए। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं।