DAIS Annual Function: दूसरे दिन भी अभिषेक के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या राय, कार्यक्रम में ये सितारे भी आए नजर
इवेंट के दूसरे दिन भी यह कपल एक साथ स्कूल पहुंचा। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बेटी आराध्या के स्कूल में पहुंची ऐश्वर्या दूसरे दिन देसी लुक में नजर आईं।
विस्तार
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों लगातार अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह ने दोनों ने इस सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। स्कूल के कार्यक्रम में पहले दिन एक साथ नजर आए।
वहीं, इवेंट के दूसरे दिन भी यह कपल एक साथ स्कूल पहुंचा। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बेटी आराध्या के स्कूल में पहुंची ऐश्वर्या दूसरे दिन देसी लुक में नजर आईं। उन्होंने नीले रंग का सूट पहना था। साथ में ब्लैक दुपट्टा भी कैरी किया था। वहीं, अभिषेक बेज कलर के सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। फंक्शन में दोनों एक साथ बैठे नजर आए। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही थी। इसके बाद दोनों को साथ में घर जाते हुए भी देखा गया।
Dunki: 'डंकी' का प्रचार करने के लिए मुंबई से दुबई रवाना हुए शाहरुख खान, एयरपोर्ट से वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि इस एनुअल फंक्शन में आराध्या ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। दोनों सितारों के अलावा वार्षिक कार्यक्रम में मीरा राजपूत भी पहुंची थीं। हालांकि, उनके साथ शाहिद कपूर नजर नहीं आए। वहीं, बोमन ईरानी, डब्बू रत्ननानी, ईशान खट्टर, नीति मोहन और हरभजन सिंह ने पहुंचकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में सालार का जलवा, महज 12 घंटे में फिल्म ने कर ली बंपर कमाई