{"_id":"9487acc2-3abf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dabangg-3-shows-journey-of-chulbul-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' में पता चलेगा, 'ऐसे क्यों हैं चुलबुल पांडे?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' में पता चलेगा, 'ऐसे क्यों हैं चुलबुल पांडे?'
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 30 Nov 2012 12:58 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने कहा है कि अगर दर्शक 'दबंग 2' को पसंद करते हैं तो वे निश्चित तौर पर 'दबंग 3' भी बनायेंगे और उन्होंने अभी से इसकी कहानी सोच ली है। सलमान ने जो कहानी बताई है उसके मुताबिक यह दबंग सिरीज का प्रीक्वेल होगा। हॉलीवुड में प्रीक्वेल फिल्मों का चलन रहा है मगर बॉलीवुड में संभवतः यह अपने किस्म का पहला एक्सपेरिमेंट होगा।
सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने तय किया है कि 'दबंग 3' में वे दिखायेंगे कि अजीब से अंदाज वाला, ऊपर से अकड़ा दिखने वाला मगर अंदर से नरमदिल यह शख्स चुलबुल पांडे कैसे बना। वे जिस तरह का किरदार निभाते हैं वे क्यों वैसे हैं? यानी कि 'दबंग 3' उन किरदार की पूरी जर्नी को प्रस्तुत करेगा।
'दबंग 2' पर मीडिया से अपनी इस खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वे जब 'दबंग' की पहली कड़ी बना रहे थे। तब लोगों ने कहा था कि यह फिल्म नहीं चलेगी। और सलमान को यह फिल्म नहीं बनानी चाहिए। लेकिन सलमान ने किसी की न मानते हुए फिल्म बनायी और फिल्म ने कामयाबी भी हासिल की। सलमान इस बात से सबसे ज्यादा खुश हैं कि 'दबंग 2' से उनके भाई अरबाज निर्देशन की पारी की शुरुआत कर रहे हैं।