फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cyber Crime Complaint Filed Against Sofia Hayat Over Her Controversial Posts

सोफिया हयात के इंस्टाग्राम पोस्ट पर मचा बवाल, साइबर सेल में दर्ज हुई शिकायत!

Sun, 19 Apr 2020 02:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 19 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
Cyber Crime Complaint Filed Against Sofia Hayat Over Her Controversial Posts
Sofia Hayat

बिग बॉस के सीजन सात में नजर आ चुकीं सोफिया हयात एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट हैं, जिनको लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सोफिया के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ही कुछ पोस्ट ऐसे भी देखने को मिल रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सोफिया के खिलाफ शिकायत कर दी गई है।

विज्ञापन


बात सोफिया के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स की करें तो एक पोस्ट में सोफिया हिन्दुओं के लिए पूज्य माने जाने वाले ‘ॐ’ के सामने आपत्तिजनक अवस्था में पोज कर रही हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में सोफिया ने एक देवी की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की है। सोफिया के ऐसे पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं।  ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने सोफिया के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। शिकायत करने वाले यूज़र ने ट्विटर पर कम्प्लेंट की एक कॉपी के साथ ये जानकारी दी है।
विज्ञापन

 

अपने ट्वीट में सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अपने इंस्टाग्राम पर हिंन्दू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए और हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए, सोफिया हयात के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार ऐसे लोगों और एकाउंट्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed