सोफिया हयात के इंस्टाग्राम पोस्ट पर मचा बवाल, साइबर सेल में दर्ज हुई शिकायत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के सीजन सात में नजर आ चुकीं सोफिया हयात एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट हैं, जिनको लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सोफिया के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनसे माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ही कुछ पोस्ट ऐसे भी देखने को मिल रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सोफिया के खिलाफ शिकायत कर दी गई है।
बात सोफिया के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट्स की करें तो एक पोस्ट में सोफिया हिन्दुओं के लिए पूज्य माने जाने वाले ‘ॐ’ के सामने आपत्तिजनक अवस्था में पोज कर रही हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में सोफिया ने एक देवी की आपत्तिजनक तस्वीर साझा की है। सोफिया के ऐसे पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं। ऐसे में एक सोशल मीडिया यूजर ने सोफिया के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। शिकायत करने वाले यूज़र ने ट्विटर पर कम्प्लेंट की एक कॉपी के साथ ये जानकारी दी है।
Filed online complaint against @sofiahayat for hurting Hindu sentiments and insulting Hindu Gods and Goddesses on her @instagram
विज्ञापन विज्ञापन
account
I really hope govt takes strict action against such people and accounts@ippatel @TajinderBagga @ShefVaidya @AskAnshul @MODIfiedVikas pic.twitter.com/qp4R41nIdf — Ramesh Solanki (@Rajput_Ramesh) April 18, 2020
अपने ट्वीट में सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'अपने इंस्टाग्राम पर हिंन्दू भावनाओं को ठेस पहुँचाने के लिए और हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करने के लिए, सोफिया हयात के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार ऐसे लोगों और एकाउंट्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।'