Criminal Justice Adhura Sach: क्रिमिनल जस्टिस में सस्पेंस हुआ खत्म, सामने आया किलर का चेहरा
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 का सातवां एपिसोड प्रसारित हो गया है। प्रॉसिक्यूटर ने नए सबूतों का खुलासा करते हुए जारा आहूजा के हत्यारे का पता लगाया है। सबूतों के हिसाब से उसका भाई मुकुल मुख्य संदिग्ध है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' स्ट्रीम हो चुका है। अभी तक शो के छह एपिसोड दिखाए जा चुके हैं, जो कि फैंस के बीच जबरदस्त हिट हैं। आज इस सीरीज का सातवां एपिसोड प्रसारित हुआ है। शो में मिर्जापुर वेब सीरीज फेम पंकज त्रिपाठी तेज तर्राक वकील माधव मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, जिनके पास मुकुल आहूजा का केस आया है। मुकुल पर उसकी सौतेली बहन जारा (देशना दुगड) के मर्डर का इल्जाम है। धीमी गति से आगे बढ़ रही इस शो की कहानी सस्पेंस के जरिये ऑडिशन का मनोरंजन कर रही है। दर्शक अब ये जानना चाह रहे हैं कि आगे क्या हुआ है।
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 3 का सातवां एपिसोड प्रसारित हो गया है। प्रॉसिक्यूटर ने नए सबूतों का खुलासा करते हुए जारा आहूजा के हत्यारे का पता लगाया है। सबूतों के हिसाब से उसका भाई मुकुल मुख्य संदिग्ध है। मुकुल एक किशोर सुधार गृह में बंद है, वह दूसरे कैदियों के साथ भागने की फिराक में था, वहीं पूछताछ और फटकार के बाद वह पूरी योजना का खुलासा करता है। दूसरी और माधव मिश्रा नीरज और निशि के खिलाफ खंडन पेश करने में विफल हो जाता है।
OTT: क्राइम और थ्रिलर के हैं शौकीन तो आपके मनोरंजन को दोगुना कर देंगी ये सीरीज, आज ही करें वॉच लिस्ट में शामिल
साथ ही लेखा ने अपना केस और भी ज्यादा मजबूत कर लिया है। दूसरी तरफ अवंतिका, नीरज को अपने बेटे के खिलाफ गवाही देने के बाद बर्दाश्त नहीं कर पाती और आहूजा रेजीडेंस से चली जाती है। सीरीज का सस्पेंस अब खत्म हो रहा है क्योंकि किलर सामने ही है। अब देखना ये होगा कि माधव मिश्रा उसे कितनी जल्दी पकड़ पाते हैं।