{"_id":"69c79ec78a3eee83d4074e17","slug":"cricketer-shubhman-gill-bought-luxary-apartment-from-rakul-preet-and-jackky-bhagnani-2026-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर से क्रिकेटर शुभमन गिल ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, रकुल प्रीत से है तगड़ा कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर से क्रिकेटर शुभमन गिल ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, रकुल प्रीत से है तगड़ा कनेक्शन
Sat, 28 Mar 2026 03:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:27 PM IST
सार
Shubhman Gill New Home: क्रिकेटर शुभमन गिल ने अपने लिए सपनों का आशियाना खरीदा है। उनका यह नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है। जानिए यह प्राॅपर्टी उन्होंने किस बॉलीवुड एक्टर से खरीदी।
विज्ञापन
शुभमन गिल ने खरीदा नया फ्लैट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुंबई में नया आशियाना खरीदा है। शुभमन ने यह फ्लैट बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी से खरीदा है। बीते साल 29 अगस्त को ही जैकी भगनानी और उनके पिता वाशु भगनानी ने भूमि-पूजन करके अपने लग्जरी प्रोजेक्ट पूजा ल्यूमिनेयर की शुरूआत की थी।
12 मंजिल पर है शुभमन का फ्लैट
जैपकी डॉट कॉम के अनुसार शुभमन ने हाल ही में यह लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। मुंबई के जुहू में स्थित यह अपार्टमेंट लगभग 3,369 वर्गफुट में फैला है। यह शानदार अपार्टमेंट जुहू तारा रोड पर एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग पूजा ल्यूमिनेयर की 12वीं मंजिल पर स्थित है।

जैकी भगनानी
- फोटो : instagram @jackkybhagnani
कौन हैं जैकी भगनानी?
जैकी भगनानी मशहूर निर्माता वाशु भगनानी के बेटे हैं। जैकी ने साल 2009 में एक अभिनेता के तौर पर 'कल किसने देखा' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'फालतू', 'रंगरेज' और 'यंगस्तान' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया।
हालांकि, ये फिल्में खास नहीं चलीं तो जैकी ने एक्टिंग छोड़कर पिता की प्रोड्क्शन कंपनी में काम करना शुरू कर दिया। बतौर प्रोड्यूसर वो अब तक 'सरबजीत', 'बेल बॉटम' और 'बड़े मियां छोटे मियां' समेत कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं।

जैकी भगनानी, रकुलप्रीत सिंह
- फोटो : Instagram
दो साल पहले रकुल से की शादी
बात करें पर्सनल लाइफ की तो जैकी ने अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह से शादी की है। 2021 में कपल ने अपने रिश्ते को फैंस के सामने उजागर किया। इसके ठीक तीन साल बाद दोनों ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी।