{"_id":"596072464f1c1b7b778b4667","slug":"cricketer-harbhajan-singh-to-record-a-song-with-tum-hi-ho-composer-mithoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन सिंह बने सिंगर, जल्द रिलीज होगा पहला गाना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हरभजन सिंह बने सिंगर, जल्द रिलीज होगा पहला गाना
amarujala.com- Presented by: भावना शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
हरभजन
क्रिकेटर हरभजन सिंह अब एक नई फील्ड में हाथ आजमा रहे हैं। हरभजन ने हाल ही में अपना सिंगिंग डेब्यू किया है। म्यूजिक कंपोजर मिथुन के एक गान को हरभजन ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में हरभजन ने देश के रियल हीरो को सलाम किया है।
विज्ञापन
इस बारे में मिथुन ने कहा, 'ये आइडिया हरभजन का ही था। उनका म्यूजिक में काफी इंट्रेस्ट है। वो अक्सर मुझे अपने इंट्रेस्ट के बारे में बताते रहते थे। वो अपने देश की सभ्यता के लिए कुछ करना चाहते थे। इसके चलते ये प्रोजेक्ट शुरू किया गया'
विज्ञापन
जल्द ही ये गाना लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भीहरभजन टीवी शो 'नच बलिए' में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक कॉमेडी शो भी जज किया है। इस तरह से हरभजन ऑलराउंडर हो गए हैं।
विज्ञापन
हरभजन का ये गाना देश के अलग-अलग हिस्सों में फिल्माया जाएगा। ये गाना आधा हिंदी और आधा इंग्लिश मे होगा। इसके अलावा खबर ये भी है कि हरभजन जल्द ही एक्टिंग भी शुरू कर सकते हैं।