जैकलीन श्रीलंका और सलमान भारत के साथ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज बॉलीवुड में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के किस्से बहुत उड़ रहे हैं। हाल ही में जैकलीन के कहने पर सलमान श्रीलंका भी गए थे पर जल्दी ही शुरू हो रहे वर्ल्ड कप में जैकलीन श्रीलंका का साथ देंगी पर हमेशा की तरह भारत का साथ देते नजर आएंगे।
हालांकि जैकलीन की फिल्म 'रॉय' के रिलीज होने के साथ ही क्रिकेट वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में श्रीलंका की सुंदरी के सामने एक मुश्किल सवाल है कि आखिर वह किसका साथ देंगी? पर यह तो सभी जानते हैं कि सलमान भारत का ही साथ देंगे। पर जैकलीन ने यह साफ कर दिया है कि उनके दिल में श्रीलंका ही रहता है।
'कर्मभूमि' भारत की 'जन्मभूमि' श्रीलंका की
अपने फिल्म के प्रमोशन से जुड़े एक कार्यक्रम में जब जैकलीन से यह पूछा गया कि आप वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के मैच में किसके साथ होंगी तो उन्होंने ने कहा कि ''मैं चाहती हूँ कि यह मैच दोनों के बीच टाई हो जाए।''
उन्होंने आगे कहा, ''मैं भारत को भी चीयर करूंगी और श्रीलंका को भी क्योंकि एक जगह से मैं आती हूँ और दूसरी जगह मैं काम कर रही हूँ।'' लेकिन दिल से सपोर्ट किसको करेंगी ये पूछे जाने पर वे मुस्कुराते हुए कहती हैं, ''दिल तो श्रीलंका के साथ ही रहेगा।''