फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Court stopped the shooting of 'Zanjeer'

कोर्ट ने रोकी फिल्म 'जंजीर' के रीमेक की शूटिंग

Thu, 29 Nov 2012 12:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 29 Nov 2012 12:01 PM IST
विज्ञापन
Court stopped the shooting of 'Zanjeer'
अमिताभ बच्चन की हिट फिल्मों में से एक 'जंजीर' के रीमेक में कानूनी अड़चन आ गई है। अपूर्व लाखिया निर्देशित यह फिल्म 2013 के अंत तक रिलीज होनी है। प्रकाश मेहरा के बेटों में पैसे को लेकर हुए आपसी विवाद के चलते फिल्म ‘जंजीर’ की रीमेक विवादों में फंस गई है। मुंबई हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक ‘जंजीर’ की रिलीज पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


दरअसल प्रकाश मेहरा के दो बेटों ने फिल्म निर्माण करने वाले अमित को रीमेक बनाने के राइट्स दिए थे। लेकिन उनको राइट्स का पैसा ना मिल पाने के कारण दोनों ने करार को रद्द कर दिया। उन्होंने कहा है कि उन्हें तय करार के अनुसार रकम नहीं मिली है।अमित ने रीमेक के यह राइट बडे़ भाई और छोटे भाई पुनीत से खरीदा था। पैसे न देने की वजह से सुमित और पुनित का अनुबंध रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


अनुबंध रद्द करने के बाद अमित ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने कहा है कि अगला फैसला आने तक यथास्थिति बनाई रखी जाए। फैसला आने से पहले किसी प्रकार की शूटिंग न की जाए। शूटिंग रुकने से यह तय हो गया है कि अब यह फिल्म 2013 में रिलीज नहीं हो पाएगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, संजय दत्त, सोनू सूद, रामचरण तेजा और माही गिल की मुख्य भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को 14 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच शूट होना था। कोर्ट के निर्देश्ा के बाद शूटिंग रोक दी गई है। शूटिंग रुकने की वजह से फिल्म लेट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed