फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Court reject Salman Khan petition the actor had filed a defamation case against the neighbor

Salman Khan: कोर्ट ने खारिज की सलमान खान की याचिका, अभिनेता ने पड़ोसी पर दर्ज किया था मानहानि केस

Fri, 14 Jan 2022 08:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 14 Jan 2022 08:12 PM IST
सार

सलमान खान ने अपने एक पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है और इस मामले पर कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Court reject Salman Khan petition the actor had filed a defamation case against the neighbor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने एक पड़ोसी केतन कक्कड़ पर मानहानि का मुकदमा किया था, जो सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस के पास एक जमीन के मालिक हैं। अभिनेता ने अपने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सलमान खान के मुताबिक, केतन कक्कड़ ने एक यू-ट्यूब चैनल के साथ इंटरव्यू में अभिनेता को बदनाम किया है। वहीं, अब इस मामले में मुंबई सिटी सिविल कोर्ट का शुक्रवार को फैसला सामने आया है। कोर्ट ने सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

Court reject Salman Khan petition the actor had filed a defamation case against the neighbor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

जज अनिल एच लद्दाद ने सलमान खान की याचिका पर केतन कक्कड़ को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी। कोर्ट में सलमान खान का पक्ष डीएसके लीगल के वकीलों ने किया, जिन्होंने कोर्ट से एक आदेश की मांग करते हुए कहा कि इस मामले की सुनवाई के दौरान केतन कक्कड़ द्वारा किसी भी तरह का मानहानिक बयान नहीं दिया जाए। लेकिन केतन कक्कड़ के वकील आभा सिंह और आदित्य प्रताप ने इस मांग का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Court reject Salman Khan petition the actor had filed a defamation case against the neighbor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
केतन के वकीलों के मुताबिक, उन्हें गुरुवार शाम को ही केस के कागजात मिले हैं और अब तक उन्होंने पूरे मुकदमे को देखा ही नहीं हैं। वकील आभा सिंह ने ये भी कहा कि अगर सलमान खान ने मुकदमा दायर करने के लिए एक महीने तक इंतजार किया था तो केतन कक्कड़ को जवाब दाखिल के लिए भी समय मिलना चाहिए। हालांकि, इसके बाद जज द्वारा सुनवाई को स्थगित कर दिया। बता दें कि सलमान खान अपने पड़ोसी केतन कक्कड़ पर एक आदेश चाहते हैं ताकि केतन अभिनेता या उनके फार्महाउस के खिलाफ कोई अपमानजनक पोस्ट ना कर सके। 
विज्ञापन

Court reject Salman Khan petition the actor had filed a defamation case against the neighbor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं लेकिन उनका पनवेल में एक फार्महाउस भी है। दूसरी तरफ केतन कक्कड़ भी मुंबई में रहते हैं और उनका सलमान खान के फार्महाउस के पास एक प्लॉट है। सलमान खान के केस के अनुसार, केतन कक्कड़ ने एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए सलमान खान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस मामले में सलमान खान ने यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, ट्विटर और गूगल का नाम अपने केस में शामिल किया है और उन्होंने मांग की है कि इस अपमानजनक कंटेंट को वेबसाइट्स से हटाया जाए या फिर ब्लॉक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed